पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई/हैदराबाद। साउथ फिल्म एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने हाल ही में कास्टिंग काउच के खिलाफ न्यूड होकर विरोध प्रदर्शन किया था। बाद में उन्हें पुलिस ने उन्हें कस्टडी में लिया था। इसके बाद मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (MAA) ने उन्हें बैन करते हुए फैसला लिया था कि उनके साथ अब कोई भी काम नहीं करेगा। इस मामले में साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण ने श्री रेड्डी को कुछ सलाह दी थी। हालांकि पवन के सजेशन पर श्रीरेड्डी भड़क उठीं और उन्हें काफी अपशब्द कहे। जानें क्या बोले थे पवन कल्याण...
- पवन कल्याण ने श्रीरेड्डी को लेकर कहा था कि अगर उन्हें जस्टिस चाहिए तो वे पुलिस थाने या फिर कोर्ट जाएं। टीवी चैनल्स पर जाने से क्या मतलब? अगर श्री के साथ कुछ गलत हुआ है तो उन्हें इसे सेंसेशनल मुद्दा बनाने की बजाय फौरन कोर्ट में केस करना चाहिए। यहां-वहां टीवी चैनल्स पर जाने से आखिर क्या मिलने वाला है।
पवन पर भड़कीं श्री रेड्डी ने कहे अपशब्द...
- श्री ने कहा- मैं पवन कल्याण की बात से काफी आहत हूं। मैं उन्हें बता दूं कि मैं लोगों का अटेंशन या पॉपुलैरिटी पाने की कोशिश नहीं कर रही हूं। मैं ऑलरेडी पुलिस कम्प्लेंट कर चुकी हूं लेकिन अब तक कोई एक्शन नहीं लिया गया। रेड्डी ने आगे कहा- आप दूसरी महिलाओं की सुरक्षा की तो बात करते हैं लेकिन मेरे मामले में नहीं बोलते। मैं आपको समझ नहीं पा रही हूं। इसके बाद रेड्डी ने पवन कल्याण को कुछ अपशब्द कहते हुए गंदे इशारे किए और गाली भी दी।
आगे की स्लाइड्स पर, रेड्डी ने लगाए हैं ये आरोप...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.