पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. शुक्रवार को हुए 65वे नेशनल फिल्म अवॉर्ड में स्व. श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। श्रीदेवी की उनकी आखिरी फिल्म 'मॉम'(2017) के लिए ये अवॉर्ड दिया गया। कम ही लोग जानते हैं कि बेस्ट एक्ट्रेस कहलाने वालीं श्रीदेवी को बचपन में ही उनकी मां फिल्मों में ले आई थीं। शुरुआती दिनों में वे फिल्मों में काम नहीं करना चाहती थीं लेकिन मां के आगे वे कुछ न कर सकीं। कई साल पहले श्रीदेवी ने फिल्मफेयर मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, "मैंने पढ़ाई की जगह फिल्मों को चुना था।" इसलिए श्रीदेवी में चुनी फिल्में...
- इस इंटरव्यू में श्रीदेवी ने कहा था, "मैं एक अच्छी स्टूडेंट थी मेरे पेरेंट्स ने मुझे एकसाथ पढ़ाई और फिल्मों दोनों में फंसा दिया था। जब हम आउटडोर शूट पर जाते थे टीचर्स भी हमें सपोर्ट करते थे।"
- "एक प्वॉइंट के बाद ऐसी स्थिति आ गई जब मुझे फिल्मों और पढ़ाई में से एक चीज चुननी थी तब मैं फिल्मों के साथ जाना बेहतर समझा।"
- श्रीअम्मा यंगर अय्यप्पन यानी श्रीदेवी ने महज चार साल की उम्र में साउथ इंडियन फिल्मों में एंट्री ले ली थी। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट श्रीदेवी ने 'कंदन करूणाई' में भगवान शिव का कैरेक्टर प्ले किया था। इसके अलावा भी उन्होंने कई तेलुगु और तमिल फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया है।
श्रीदेवी को मिले ये अवॉर्ड्स
- श्रीदेवी को 1991 में 'खुदा गवाह' के लिए सिविलियन अवॉर्ड मिला।
- '1990' में 'चालबाज' और 1992 में 'लम्हे' के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।
- 2013 में श्रीदेवी को पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया।
- इसके अलावा भी श्रीदेवी ने साउथ फिल्मफेयर, फिल्म फेयर ग्लैमर एंड स्टाइल, बिग स्टार एंटरटेनमेंट, तमिलनाडू स्टेट फिल्म, स्टारडस्ट, जीसिने सहित कई अवॉर्ड जीते।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- बॉलीवु़ड में डेब्यू के दौरान श्रीदेवी की नहीं आती थी हिन्दी...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.