पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sridevi 28 Year Old Close Friend Manish Malhotra Revealed Last Day Conversation In Dubai

28 साल पुराने श्रीदेवी के इस दोस्त का छलका दर्द, बोला- अभी भी लगता है फोन बजेगा और उस तरह उनकी आवाज होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. शुक्रवार को हुए 65वे नेशनल फिल्म अवॉर्ड में स्व. श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। श्रीदेवी की उनकी आखिरी फिल्म 'मॉम'(2017) के लिए ये अवॉर्ड दिया गया। इसी बीच सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने पहली बार फैशन मैग्जीन वोग को दिए इंटरव्यू में क्लोज फ्रेंड श्रीदेवी से जुड़ी कुछ यादें शेयर कीं। मौत से पहले मनीष और श्रीदेवी के बीच हुई थीं ये बातें...

 

 

 

- मनीष ने बताया जिस रात श्रीदेवी हम सबको छोड़कर चली गईं। इस शाम हम दोनों ने जाह्नवी की डेब्यू फिल्म के बारे में बातें की थीं।
- मनीष बताते हैं, "ये पहली बार है जब मेरी लाइफ का बहुत करीबी शख्स मुझे छोड़कर गया है। ये फीलिंग बहुत की इमोशनल हैं। मैं उन्हें(श्रीदेवी) 28 सालों से जानता था।" 
- "हम शादी में एकसाथ थे इसके बाद अचानक ही वो सुबह आ गई जब श्रीदेवी की बहन श्रीलता ने मुझे उनके फ्यूनरल के लिए सिल्क साड़ी दी।" 
- "डेथ की पिछली रात मैंने श्रीदेवी से पूरी रात हर पहलू पर बात की थी। चाहे फिर वो जाह्नवी के डेब्यू के बारे में बाते हों या फिर शादी में खुशी कपूर का स्टाइलिश लुक।"
- "उस रात श्रीदेवी मुझसे ये कह रही थीं कि खुशी शादी में कितनी सुंदर लग रही है। मुझे ये भी याद है कि उस रात उन्होंने क्या क्या खाया था।" 
- "श्रीदेवी की डेथ को 1 महीने से ज्यादा वक्त हो चुका है लेकिन मैं अभी भी ये सोचता हूं कि मेरा फोन बजेगा और सामने से उनकी आवाज होगी।"
- "हम ढेर सारी आउटफिट के बारे में बातें करेंगे और उस प्रोजेक्ट पर बात होगी जिस पर हम आगे साथ काम करने वाले हैं।" 

 

कभी गॉपिस नहीं करती थीं श्रीदेवी
- मनीष आगे बताते हैं, "मुझे याद है हमारी बीच बातों में कभी भी गॉपिस नहीं होती थी। हम सिर्फ कपड़ों, फूड और फिल्मों के बारे में बातें करते थे जो कि लाइफ की अच्छी चीजें होती थीं।"
- "वे कभी भी किसी के बारे में बुरी बातें नहीं कहती थीं। यहां तक कि वे अपने काम्पिटीटर के बारे में भी बातें नहीं करती थीं।" 
- "श्रीदेवी कभी भी कॉमर्शियल और आर्ट हाउस सिनेमा में अंतर नहीं समझती थीं। चाहे सिली सीन्स हो या  कोई सॉन्ग या फिर पाथ ब्रेकिंग परफॉर्मेंस।"


अब जाह्नवी के लिए ड्रेसेस डिजाइन कर रहे हैं मनीष
- मनीष फिलहाल श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी के लिए ड्रेसेस डिजाइन कर रहे हैं। वे बताते हैं, "हंसी आती है कि लाइफ किस तरह सर्कल से भरी हुई है।" 
- "श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी जब छोटी थी तो मैं इनके लिए छोटी-छोटी घाघरा-चोली डिजाइन किया करता था।" 
- "अब जाह्नवी बड़ी हो गई है तो मैं उसकी डेब्यू फिल्म 'धड़क' के कॉस्ट्यूम डिजाइन कर रहा हूं। जाह्नवी भी अपनी मां की तरह टेलेंट की खान है और पूरी तरह डिसीप्लिंड है।" 

 

 

आगे की स्लाइड्स में देखें श्रीदेवी की मनीष मल्होत्रा की कुछ चुनिंदा PHOTOS...