मुंबई। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को सोशल मीडिया पर आए दिन एक शख्स आई लव यू जाह्नवी लिखकर परेशान करता है। कार्तिक विजय नाम के अकाउंट वाला यह शख्स चेन्नई का रहने वाला है। उसने जाह्नवी के साथ अपनी कई फोटो शेयर की हैं। कभी वह जाह्नवी आई लव यू तो कभी जानू आई लव यू लिखता है।जाह्नवी या कपूर फैमिली का अब तक नहीं आया रिएक्शन...
- हालांकि कार्तिक विजय नाम के इस शख्स की हरकतें देखकर तो यही लगता है कि ये हद दर्जे का पागल शख्स है। लेकिन इस पर अब तक जाह्नवी या फिर उनकी फैमिली का कोई रिएक्शन नहीं आया है। बता दें कि
करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी जाह्नवी की डेब्यू फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज होगी। इसमें उनके अपोजिट
शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर काम कर रहे हैं। फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही वो पॉपुलर हो चुकी हैं और उनकी काफी फैन फॉलोइंग भी है।
आगे की स्लाइड्स पर, सिरफिरे फैन ने सोशल मीडिया पर ऐसे किया जाह्नवी को परेशान...