पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sridevi Honoured At Cannes 2018: Jhanvi Aur Boney Not Reached But Subhash Ghai Takes Award

श्रीदेवी को कान्स में मिला सम्मान, लेकिन लेने नहीं पहुंचे बोनी और बेटियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. कुछ दिन पहले ही खबरें आई थीं कि श्रीदेवी को डेथ के बाद कान्स फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए खासतौर पर बोनी कपूर और उनकी बेटियां जाह्नवी-खुशी कान्स में पहुंचकर ये सम्मान लेंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म मेकर सुभाष घई ने  इस अवॉर्ड फेस्टिवल को रिसीव किया है। श्रीदेवी को कान्स में मंगलवार को स्पेशल सलूट देते हुए 'रीगनॉल्ड एफ लुइस फिल्म ऑनर्स' का सम्मान दिया गया। जिसे लेने के लिए कपूर फैमिली यहां नहीं पहुंची। ऐसे में सुभाष घई ने इस अवॉर्ड को रिसीव किया। सुभाष घई ने अवॉर्ड रिसीव करना बताया सम्मान की बात...

 

 


- श्रीदेवी के लिए इस सम्मान को लेने के बाद सुभाष घई ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। 
- उन्होंने लिखा, "It was an honour to receive award on behalf of legend @SrideviBKapoor at @Festival_Cannes yesterday for her outstanding contribution in indian cinema and shared my experience with impeccable inimitable actor to western audience hosted by Titan Reginald F. Lewis film honours."।
- कान्स में जब श्रीदेवी को ये अवॉर्ड देने की घोषणा की गई थी तब बोनी कपूर ने कहा था, "मुझे बेहद खुशी है कि सारी दुनिया में श्रीदेवी के काम को सम्मान और मान्यता दी जा रही है। उनकी कमी हमेशा रहेगी, लेकिन इस बात की खुशी भी है कि वो अपने काम के जरिए हमेशा जिंदा रहेंगी।"
- बता दें, सुभाष घई ने फिल्म 'कर्मा' (1986) में श्रीदेवी के साथ काम किया है। 


डेथ के बाद श्रीदेवी को मिला नेशनल अवॉर्ड
- कान्स से पहले श्रीदेवी को फिल्म 'मॉम' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। जिसे लेने खासतौर पर बोनी अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी के साथ पहुंचे थे। 
- साथ  ही लॉस एंजिलिस फिल्म फेस्टिवल और ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान भी श्रीदेवी के योगदान को याद किया गया था।

 


आगे की स्लाइड्स में पढ़ें सुभाष घई का ट्वीट और देखें श्रीदेवी को मिल चुके नेशनल अवॉर्ड को लेने पहुंची उनकी फैमिली की कुछ चुनिंदा PHOTOS...

खबरें और भी हैं...