पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमधु पाल
मुंबई से बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
निर्देशक श्रीराम राघवन मानते हैं कि बड़े कॉर्पोरेट हाउस और बड़े स्टार के साथ काम करने का ज़बर्दस्त दबाव होता है.
बीबीसी से ख़ासबात में उन्होंने कहा, \"बड़े स्टार के साथ काम करने पर फ़िल्म और निर्देशक पर पैसा कमाने का दबाव होता है और कई बार कहानी के साथ समझौता करना पड़ता है.\"
राघवन के मुताबिक़ किसी एक स्वतंत्र निर्माता के साथ काम करना कई बार बेहतर होता है.
वह कहते हैं, \"कॉर्पोरेट्स के साथ काम करने का एक नुक़सान यह होता है कि कई लोग कई तरह के सुझाव देते हैं. कहानी में यह कर लो, वह बदलाव कर लो. इससे एक निर्देशक खुलकर काम नहीं कर पाता.\"
\'बदलापुर\'श्रीराम राघवन निर्देशित फ़िल्म बदलापुर 20 फ़रवरी को रिलीज़ हो रही है. इसमें वरुण धवन और यामी गौतम की मुख्य भूमिका है.
वह कहते हैं, \"वरुण अब स्टार बन गए हैं लेकिन जब हमने उन्हें लिया था वो बिलकुल नवोदित कलाकार थे. हमने कहानी के साथ ज़रा भी समझौता नहीं किया है.\"
राघवन मानते हैं कि उनकी फ़िल्म पूरे परिवार के साथ देखने लायक नहीं है और उसे मिला \'ए\' सर्टिफ़िकेट बिलकुल ठीक है.
दीपिका को लेकर फ़िल्म?सैफ़ अली ख़ान और करीना कपूर को लेकर उन्होंने फ़िल्म एजेंट विनोद बनाई थी जो नहीं चली.
राघवन कहते हैं कि फ़िल्म अगर चलती, तो वह उसका सीक्वल भी बनाते.
भविष्य में राघवन एक महिला प्रधान फ़िल्म बनाना चाहते हैं जिसके लिए उनकी पहली पसंद दीपिका पादुकोण हैं.
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.