- Hindi News
- National
- Mohali News Ssp Instructions The Sick Should Be Sent Directly To The Hospital To The Men Who Created Violence
एसएसपी के निर्देश: बीमार को अस्पताल, हुड़दंग मचाने वालों को सीधा पहुंचाएं थाने
कोरोना वायरस को लेकर अब पुलिस विभाग भी सतर्क हो गया है। क्योंकि पुलिस मुलाजिम हर समय लोगों के बीच रहते हैं और रोजाना दर्जनों लोगों से वे रू-ब-रू होते हैं। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि लोगों की सुरक्षा में तैनात पुलिस मुलाजिम की सुरक्षा भी होनी चाहिए। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने जिले के सभी एसएचओ व अन्य पुलिस अफसरों के साथ मीटिंग की।
इसमें एसएसपी की तरफ से साफ निर्देश दिए गए कि सबसे पहले मुलाजिम अपनी सुरक्षा देखें और सावधानी से डयूटी दें। क्योंकि रोजाना पुलिस मुलाजिमों को दर्जनों लोग बाहर से अपने कामों के संबंध में मिलने आते हैं। मुलाजिम हमेशा भीड़ वाले एरिया में ड्यूटी देते हैं। जरूरी है कि मुलाजिम अपनी सुरक्षा पहले करें और वायरस से बचने के लिए सावधानियां बरतें। क्राइम मीटिंग में जहां करोना वायरस के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। वहीं, एसएसपी की ओर से सभी एसएचओ को निर्देश दिए गए कि यदि कोई बीमार शख्स दिखे तो तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाने का काम किया जाए। जरूरी है कि उस बीमार शख्स के कारण कोई और बीमार न हो। मीटिंग में एसएसपी ने कहा कि जो मुलाजिम किसी भी काम से अस्पताल जाते हैं, चाहे किसी पकड़े शख्स का मेडिकल करवाने या किसी अन्य काम से तो वे बिना मास्क न जाएं। अस्पताल में तरह-तरह के पेशेंट्स व अन्य लोग आते हैं। ऐसे में सावधानी बरतना सबसे जरूरी है।
}पहली बार वायरस को लेकर चर्चा...शायद ऐसा पहली बार हुआ है कि क्राइम मीटिंग में किसी वायरस को लेकर ज्यादा चर्चा हुई है। नहीं तो क्राइम मीटिंग में जिले के सभी एसएचओ को अपने पुराने क्राइम के केसों के बारे में डिस्कस करना होता है। यदि कोई बड़ा क्राइम हो रखा हो तो उसके बारे में सब विचार करते हैं कि कैसे साॅल्व किया जाए, उस पर अब तक क्या-क्या काम किया गया आदी। हालांकि, यह भी बहुत जरूरी है क्योंकि यह वायरस देश में अपने पांव पसार चुका है। इसलिए इससे डरने की बजाए सावधानियां रखना बहुत जरूरी है। इसको लेकर ही एसएसपी कुलदीप सिंह ने सभी अफसरों से विचार विमर्श किया और फिर निर्देश दिए।
दिए गए कि यदि कोई बीमार शख्स दिखे तो तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाने का काम किया जाए। जरूरी है कि उस बीमार शख्स के कारण कोई और बीमार न हो। मीटिंग में एसएसपी ने कहा कि जो मुलाजिम किसी भी काम से अस्पताल जाते हैं, चाहे किसी पकड़े शख्स का मेडिकल करवाने या किसी अन्य काम से तो वे बिना मास्क न जाएं। अस्पताल में तरह-तरह के पेशेंट्स व अन्य लोग आते हैं। ऐसे में सावधानी बरतना सबसे जरूरी है।
}टेलीकॉम कंपनियां भी कर रही हैं जागरूक...टेलीकाॅम कंपनियों की तरफ से अपने ग्राहकों के फोन पर करोना वायरस से बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों की कॉलर ट्यून लगा दी है। यह सब इसलिए किया गया है ताकि आप किसी को फोन करते हैं तो इस प्रकार की रिंगटोन सुनकर हर बार अवेयर होते रहे और दूसरों को भी करते रहें। रिंग बजते ही पहले दो बार खांसी की आवाज आती है। यदि किसी ने पहली बार सुनी है तो उसको यकीन हो जाता है कि सामने वाले ने फोन उठा लिया और वह खांस रहा है। लेकिन उसके बाद जब कम्प्यूटर बोलने लगता है कि करोना वायरस को लेकर सावधानियां बरतो। मास्क का प्रयोग करो और भीड़ वाले एरिया में जाने से बचो आदी तो कॉलर को पता चलता है कि यह रिंगटोन है।
जहोली व करोना वायरस को लेकर क्राइम मीटिंग में कई बातों पर चर्चा की गई है और मुलाजिमों को निर्देश भी दिए गए हैं कि वे अपनी ड्यूटी सावधानी से दें और यदि कोई शख्स बीमार दिखता है तो उसको तुरंत नजदीक के अस्पताल लेकर जाए। साथ ही होली के त्यौहार पर पूरी चौकसी रखें और हुड़दंग मचाने वालों पर नजर रखी जाए ताकि किसी को भी कोई परेशानी न आए।
-कुलदीप सिंह चहल, एसएसपी मोहाली
}होली के लिए शहर को सील करें... क्राइम मीटिंग में एसएसपी की तरफ से ये निर्देश भी दिए गए कि होली पर हुड़दंग न होने दें। पुलिस शहर को सील करे और जगह-जगह पर चेकिंग नाके लगाए जाएं। शहर में आने व जाने वाली गाड़ियों की पूरी तरह से चेकिंग करें। शहर की मार्केट विशेषकर फेज-3बी2, फेज-7, 9 और 10 और सेक्टर-82 में मुलाजिम सादे कपड़ों में तैनात रहें। अगर कोई होली के त्यौहार को हुड़दंग का रूप देता है और जबरदस्ती किसी को रंग लगाने का प्रयास करता है तो उसको सीधा थाने ले जाएं, लेकिन अगर कोई बीमार दिखे तो उसको तुरंत सावधानी के साथ नजदीक के अस्पताल पहुंचाएं।