पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बदमाशों ने तीन किमी तक किया युवती का पीछा, छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारा चाकू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल.   मोती मस्जिद से लेकर बाणगंगा चौराहा तक तीन किमी बाइक सवार तीन मनचले दो बहनों से छेड़छाड़ करते रहे। विरोध करने पर आरोपियों ने एक्टिवा सवार युवती को चाकू मारकर घायल कर दिया। उन्होंने देर रात टीटी नगर पुलिस थाने पहुंचकर शून्य पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया। आरोपी सीसीटीवी में तो कैद हो गए, लेकिन मामले की जांच कर रही जहांगीराबाद पुलिस उनकी पहचान तक नहीं कर पाई है।


शाहजहांनाबाद निवासी 26 वर्षीय युवती आंगनबाड़ी में पर्यवेक्षक हैं। उनके पिता पुलिस विभाग से रिटायर्ड हैं। युवती ने पुलिस को बताया कि शाम करीब छह बजे मैं अपनी छोटी बहन के साथ एक्टिवा से न्यू-मार्केट के लिए निकली। मोती मस्जिद के पास बाइक सवार तीन युवक हमारे पीछे पड़ गए। वे भद्दे कमेंट्स करने लगे। मैंने गाड़ी नहीं रोकी और उसकी रफ्तार बढ़ा दी। वे हमारे पीछे-पीछे करीब तीन किमी तक आए। बाणगंगा चौराहा पर मैंने गाड़ी की रफ्तार कम की, तो बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने मुझे पर चाकू से वार किया। चाकू पकड़ने के कारण चोट हाथ में लग गई। उसके बाद तीनों बदमाश वहां से भाग गए।

 

मैंने टीटी नगर थाने पहुंचकर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया। जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार टीटी नगर पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज कर केस डायरी हमें सौंप दी है। आरोपी सीसीटीवी में नजर आ रहे हैं, लेकिन तस्वीर धुंधली होने के कारण उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी

मनचले का निकाला जुलूस
19 वर्षीय युवती भाई के साथ कस्तूरबा नगर में रहती है। रविवार शाम यहीं रहने वाले 30 वर्षीय अवनीश उर्फ अविनाश ने बीच पर उसका हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी। गोविंदपुरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला।

खबरें और भी हैं...