पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनेशनल रूरल हेल्थ मिशन (NRHM), राजस्थान ने नई सरकारी नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. ये नोटिफिकेशन हेल्थ डिपॉर्टमेंट में 4514 स्टाफ नर्स की नौकरी के लिए है. राजस्थान सरकार हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के अंतर्गत इन नौकरियों को ग्रेड II में रखेगी. चयनित उम्मीदवारों का वेतन पे-मेट्रिक्स Level-11 के अनुसार मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 12 मई 2018 है। नर्स ग्रेड II (शेड्यूल्ड क्षेत्र) के 359 पदों पर और नर्स ग्रेड II (नॉन-शेड्यूल्ड क्षेत्र) के 4155 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का सीनियर सेकेंड्री पास और GNM कोर्स होना अनिवार्य है। इसके अलावा आयु सीमा भी निर्धारित है। सिर्फ 18-40 वर्ष के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन करने के लिए आपको एप्लिकेशन फीस भी भरनी होगी।
गौरतलब है राजस्थान में हाल ही में विभिन्न पदों और विभागों के लिए बड़े पैमाने पर भर्तियां की जा रही हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अप्रैल महीने में ही बड़े पैमाने पर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किए हैं। लगभग 13 हजार पदों पर नियुक्ति होनी है। इनमें RAS/RTS, वरिष्ठ अध्यापक, वरिष्ठ अध्यापक II ग्रेड, हेड मास्टर, असिस्टेंट इंजीनियर और अन्य कई पदों सम्मिलित हैं।
महत्वपूर्ण तारीख
एप्लिकेशन अप्लाई करने की शुरुआत: 12 अप्रैल, 2018
एप्लिकेशन अप्लाई करने की आखिरी तारीख: 12 मई, 2018
आयु सीमा: न्यूनतम 18 साल और अधिकतम आयु: (जनरल)- 40 साल, SC/ ST/ OBC/ EBC- 50 साल
क्वालिफिकेशन: सीनियर सेकेंडरी
GNM कोर्स
RNC में रजिस्ट्रेशन
आवेदन शुल्क : अन्य राज्यों और सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क भरना होगा। वहीं OBC/ MBC/ SC/ ST उम्मीदवारों को 300 रुपये और PWD उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क भरना होगा। आवेदन शुल्क आप E-Mitra/kiosk या जन सेवा केंद्र से भर सकते हैं। जन सेवा केंद्र से आपको 50 रुपये का अतिरिक्त शुल्क भरना होगा।
कैसे होगा उम्मदीवारों का चयन
उम्मदीवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वेबसाइट www.rajswasthya.nic.in पर भी विजिट कर सकते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.