पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबक्सर. बिहार के बक्सर में बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर बसपा के प्रदेश महासचिव सह पूर्व मुखिया खूंटी यादव की हत्या कर दी। साथ में जा रहे उनके बेटे यशवंत कुमार को भी अपराधियों ने गोली मार दी है। जिसमें वह गंभीर जख्मी है। अपराधियों ने बसपा नेता के खोपड़ी में सटाकर दो गोलियां मारी हैं।
- बताया जा रहा हैकि घटना के वक्त बसपा प्रदेश महासचिव अपने बेटे के साथ दुकान बंदकर वापस लालगंज स्थित अपने घर लौट रहे थे। तभी देर शाम इटाढ़ी गुमटी के पास यह वारदात हुई। गुस्साए बसपा नेता के समर्थकों ने सदर अस्पताल के सामने शव के साथ सड़क जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। गुस्साए लोगों ने पुलिस को भी खदेड़ दिया। कुछ देर बाद पुन: पुलिस पहुंचने की कोशिश की तो लोगों के साथ उनकी झड़प भी हो गई।
बेटे की हालत गंभीर, रेफर
गोली लगने से पूर्व मुखिया का बेटा यशवंत यादव भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने बुरी तरह घायल यशवंत को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया है। घटना से खौफजदा परिजनों ने बेटे के इलाज के दौरान पुलिस से एस्कॉर्ट की मांग की। पुलिस ने उन्हें एस्कॉर्ट पार्टी मुहैया करा दी। इसके अलावा घटना से आक्रोशित लोग स्कार्पियो में रखे दोनों रायफल परिजनों को सुपुर्द करने की मांग की।
बिहारशरीफ : पढ़ाई कर लौट रहे 10वीं कक्षा के छात्र को बदमाशों ने मारी गोली
चंडी थाना क्षेत्र के गोपी बिगहा गांव में रास्ता विवाद में शुक्रवार को गोली मारकर े छात्र को जख्मी कर दिया गया। जख्मी विनोद रविदास के 16 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। गोली लगने के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। रास्ता विवाद में दो दिनों से गोपी बिगहा और रसलपुर गांव के बीच तनाव व्याप्त था। इसी रंजिश में बदमाशों ने किशोर को निशाना बनाया। ग्रामीणों की मानें तो विवाद के निपटारे के लिए सीओ को आवेदन देकर मापी की गुहार भी लगाई गई थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.