पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपानीपत. प्रदेश में रविवार को सियासत का पारा चढ़ा दिखाई दिया। सीएम खट्टर ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह और इनेलो नेता अभय चौटाला को निशाने पर लिया। इधर, चंडीगढ़ में पूर्व सीएम हुड्डा ने सीएम खट्टर और अभय चौटाला पर चुटकी ली। करनाल में मनोहर लाल ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की थी, क्योंकि वे उस समय कृषि उत्पादन के लिए बने मुख्यमंत्रियों के कार्य समूह के चेयरमैन थे, लेकिन तक कुछ नहीं किया, केवल किसान नेता सिद्ध करने की हाय-तौबा रखी, परंतु हमने किसानों के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट से भी ज्यादा काम किया है।
सीएम का गिल्ली पर, विपक्ष का खट्टर पर निशाना
कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के किनारे दूसरी राहगीरी में सीएम मनोहर लाल ने गिल्ली डंडे, बॉक्सिंग से लेकर हॉकी तक में हाथ आजमाए। हालांकि 4 किमी. मैराथन के लिए जब पर्याप्त संख्या में धावक नहीं मिले तो सीएम एडीजीपी ओपी सिंह से नाराज दिखे। सीएम बोले-जिस देश प्रदेश के लोग ज्यादा खुश होते हैं, वहां उतनी तरक्की होती है। इसी सोच के साथ राहगीरी शुरू की है।
बंटवारे के जिम्मेदार गांधी: विज
प्रदेश में अब महात्मा गांधी के सम्मान को लेकर नई राजनीति शुरू हो गई है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज की ओर से देश के बंटवारे और उस वक्त हुए कत्लेआम के लिए महात्मा गांधी को जिम्मेदार बताया है। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और नेता प्रतिपक्ष व इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने उन्हें घेरा है। हुड्डा ने तो उन्हें पब्लिसिटी के लिए ऐसा करने वाला जोकर कहा है। चौटाला ने देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की। वहीं, विज अपने बयान पर कायम है। विज ने कहा- मैंने कुछ गलत नहीं कहा है।
जोकर को बोलने की छूट: हुड्डा
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर विज ने गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है। उनकी कोई सुनता नहीं है। वह जोकर हैं और जोकर को कुछ भी कहने की छूट है।
टंकी पर चढ़ना जानते हैं : अभय
अभय ने कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी में अहम भूमिका निभाई थी। विज केवल टंकी पर चढ़ना और उछल-कूद जानते हैं। प्रदेश सरकार को उन्हें तुरंत मंत्रिमंडल से हटाना चाहिए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.