पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब देशभर में यहां से उधार में खरीद सकेंगे पेट्रोल-डीजल, 15 से 20 दिन बाद देना होंगे पैसे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

न्यूज डेस्क। अब आप पेट्रोल-डीजल भी लोन पर खरीद सकते हैं। लोन की अवधि 15 से 30 दिनों की होगी। इससे ऐसे लोगों को फायदा मिल सकता है जो लोन पर ट्रक या गाड़ी खरीदते हैं। उधार पर पेट्रोल-डीजल मिलने से लोग मुसीबत के समय में भी फ्यूल डलवाकर गाड़ियों का संचालन कर सकेंगे।  

 

# क्या है ये स्कीम

 

देश भर में लागू होने वाली ये स्कीम सरकारी तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने पेश की है। कंपनी ने श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी से समझौता किया है। इस एग्रीमेंट के बाद STFC पेट्रोल पंपों पर ही ग्राहकों को पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए लोन उपलब्ध करवाएगी। 

 

 

# डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए होगा लेनदेन

 

- STFC कमर्शियल व्हीकल, टायर जैसे प्रोडक्ट्स के लिए लोन उपलब्ध करवाती है। फ्यूल फाइनेंस सर्विस कैश/क्रेडिट फ्री ट्रांजैक्शन के जरिए दी जाएगी। डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लेनदेन होगा। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म वन टाइम पासवर्ड (OTP) बेस्ड होगा।

- लोन को 15 से 30 दिनों में चुकाना होगा। HPCL के एग्जीक्युटिव डायरेक्टर-रिटेल जीएसवी प्रसाद ने कहा कि इस समझौते के बाद पूरे इंडिया में हम कैशलैस सुविधा पर फ्यूल अवेलेबल करवाएंगे।