पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोहाली कोर्ट के बाहर से चुरा ली बाइक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}यहां घर के पास से चोरी हुआ स्कूटर... दूसरे मामले में शिकायतकर्ता हरसिमरन सिंह ने बताया कि 4 मार्च को उसने अपना स्कूटर अपने सेक्टर-78 स्थित घर के बाहर खड़ा किया था, जिसके बाद वह खुद किसी काम से दिल्ली चला गया था। लेकिन जब वह अगले दिन वापस आया तो उसका स्कूटर वहां पर मौजूद नहीं था। उसने अपने स्कूटर की तलाश शुरू की। लेकिन उसके स्कूटर का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने इस मामले में भी अज्ञात चाेरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं शहर में बढ़ रही चोरी के मामले को पुलिस गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एरिया निवासियों ने कहा कि रात के समय पुलिस प्रॉपर गश्त करे तो चोरी के मामलों में कमी आ सकती है और चोर भी पकड़े जा सकते हैं।

लोग बोले, पुलिस रात्रि गश्त बढ़ाए तो ही रुकेगी चोरी की वारदातें

शहर में टू-व्हीलर चोर गिरोह की ओर से रोजाना एक नई वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। शहर के किसी न किसी एरिया से लगातार टू-व्हीलर वाहन चाेरी होने की सूचना आ रही है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है सोहाना थाने के तहत पड़ने वाले एरिया में दो वाहन चोरी हुए। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-76 स्थित कोर्ट काॅम्प्लेक्स के बाहर से एक बाइक चोरी हुआ जबकि एक घर के बाहर से चोरी की ओर से एक वाहन चोरी किया गया। मनीमाजरा के रहने वाले पिंकू ने सोहाना थाना पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वह 5 मार्च को मोहाली कोर्ट में किसी काम से आया था। इसके बाद वह अपना बाइक कोर्ट के बाहर खड़ा करके अंदर चला गया था लेकिन जब वो करीब ढाई घंटे के बाद कोर्ट से बाहर आया तो उसने देखा की उसका बाइक वहां पर मौजूद नहीं था। पहले उसने अपने बाइक की आस-पास के एरिया में काफी तालाश की। लेकिन उसका बाइक उसे कहीं नहीं मिला। जिस पर उसने पुलिस को मामले की सूचना दी। अब पुलिस की ओर से अज्ञात चोरों पर केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...