पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायगढ़. मंगलवार की दोपहर साउथ बिहार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से अज्ञात चोर ने 70 लाख रुपए के आभूषण चुरा लिए। जयपुर से कारोबार के लिए छत्तीसगढ़ आए सराफा व्यवसायी ने बैग में सोने के आभूषण रखे हुए थे। रायपुर से रायगढ़ आते हुए खरसिया स्टेशन के नजदीक उन्हें जब इस बात का पता चला तो व्यापारी ने जीआरपी पहुंचकर मामला दर्ज कराया।
जीआरपी के एएसआई आरएस लकड़ा ने बताया कि राजेश कुमार जैन 59 वर्ष पिता राजमल जैन निवासी मालवीय नगर जयपुर रविवार को छत्तीसगढ़ आए थे। छत्तीसगढ़ आने के बाद वे दो दिनों तक रायपुर के होटल रुके। स्लीपर कोच एस-6 में 31 नंबर बर्थ से रायगढ़ आ रहा था।
व्यवसायी के बैग में 5 किलो 700 ग्राम सोने के गहने रखे हुए थे, जिसकी कीमत 70 लाख रुपए बताई जा रही है। खरसिया स्टेशन से पहले व्यवसायी बाथरूम करने के लिए सीट से उठा। जब वह वापस आया तो उसका बैग पार हो चुका था। कोच में बैठी एक बच्ची ने बताया कि व्यवसायी के बाथरूम जाने पर अज्ञात युवक बैग को लेकर चला गया। इसके बाद प्रार्थी ने रायगढ़ पहुंचकर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.