- Hindi News
- National
- Ranchi News Stones On Shatabdi Express Near Gangaghat Station Glass Broken
गंगाघाट स्टेशन के पास शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, शीशे टूटे
रांची | रांची से हावड़ा जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार काे अज्ञात लाेगाें ने पथराव किया। इससे ट्रेन के काेच के कई शीशे टूट गए। पथराव टाटीसिलवे से गंगाघाट के बीच हुई। इस संबंध में रविवार काे प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद अारपीएफ के जवानाें ने स्टेशन के अासपास के गांवाें में जाकर जानकारी ली। ग्रामीणाें काे इसपर नजर रखने और भविष्य में एेसा नहीं हाे इसपर ध्यान रखने काे कहा गया। पथराव किसने अाैर क्याें की इसकी जांच चल रही है।