पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाथियों ने जगह-जगह मचाया उत्पात और तोड़े घर, बेबस लोग देखते रह गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंबिकापुर(छत्तीसगढ़) . भटगांव के सोनगरा वन परिक्षेत्र में घूम रहे हाथियों के दल से एक हाथी सुबह जंगल से निकलकर एक ग्रामीण के घर के करीब पहुुुुंच गया। देखते ही देखते उसने उक्त घर को ढहा दिया। ग्रामीण कुछ नहीं कर पाए। ग्रामीणों के मुताबिक यह बहरा हाथी अक्सर इसी तरह बस्ती में पहुंच जाता है।

 

शनिवार सुबह करीब छह बजे यह गांव के करीब पहुंच गया। वहां पर मोहरलाल पंडो का घर है। घर के लोग हाथी को आता देख घर से बाहर निकल गए थे। हाथी कुछ देर तक घर के पास मंडराता रहा फिर उसने घर को तोड़ दिया। करीब एक घंटे तक वह इलाके में डटा रहा।

 

जगह-जगह मचाया उत्पात 

शुक्रवार रात सोनगरा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी रात में सोनगरा, झिंगादोहर, बंशीपुर एवं बगड़ा इलाके में डटे रहे। सबसे ज्यादा हाथियों के मूवमेंट वाला इलाका होने के कारण ग्रामीण पिछले कुछ महीनों से दहशत में रात गुजार रहे हैं।

 

दोपहर में बगड़ा गांव में घूमता रहा हाथी 
झिंगादोहर में ग्रामीण का घर तोड़ने के बाद दोपहर में उक्त हाथी ग्राम बगड़ा आ पहुंचा। यहां वह गांव की सड़कों पर वह घूमता रहा। हाथी के पीछे-पीछे कई ग्रामीण लगे रहे। उन्हें मना करने वाला कोई नहीं था। हाथियों के दिनदहाड़े गांव में घुस आने से दहशत का माहौल है।

 

 

खबरें और भी हैं...