पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंडबलिन. आयरलैंड में अगले हफ्ते अबॉर्शन के कानून में बदलाव को लेकर रेफरेंडम होने वाला है। इस रेफरेंडम ने 6 साल पहले आयरलैंड में इसी कानून के चलते जान गंवाने वाली भारतीय महिला सविता की यादों को ताजा कर दिया है। प्रेग्नेंसी के चलते इस भारतीय डेंटिस्ट की जान खतरे में थी, लेकिन कानून की अड़चनों के चलते उसे अबॉर्शन की परमिशन नहीं मिली। लिहाजा सविता की जान चली गई। अब इस रेफरेंडम के मौके पर सविता के पेरेंट्स ये अपील कर रहे हैं कि लोग रेफरेंडम में कानून में बदलाव के लिए वोट करें।
- मामला अक्टूबर 2012 का है, जब 31 साल की सविता हालप्पनावर को 17 हफ्तों की प्रेग्नेंसी में गालवे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था।
- पेरेंट्स के मुताबिक, मिसकैरिज के बावजूद डॉक्टर्स ने उसका अबॉर्शन करने से इनकार कर दिया गया था। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि भ्रूण की हार्टबीट तब तक महसूस हो रही थी।
- इसके चलते सविता की जान को खतरा था, लेकिन कानून का हवाला देते हुए चीजों को टाल दिया गया। आखिरकार एक हफ्ते के अंदर सेप्टिक शॉक लगने से सविता की मौत हो गई थी।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो रिपोर्ट्स में पाया भी गया था कि गालवे हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने हेल्थ ग्राउंड के आधार पर अबॉर्शन करने के कई शुरुआती मौके गंवा दिए थे।
कानून बदला लेकिन कई मुद्दे अनसुलझे
- हालांकि, इस केस के बाद यहां अबॉर्शन के कानून में बदलाव हुआ। देश के प्रोटेक्शन ऑफ लाइफ ड्यूरिंग प्रेग्नेंसी एक्ट 2013 के तहत महिला की जिंदगी पर खतरा होने की स्थिति में अबॉर्शन की परमिशन दे दी गई। हालांकि, इस कानून में भी कई सारी खामियां हैं। इसमें रेप के कारण हुए गर्भ के मुद्दे को लेकर कोई समाधान नहीं दिया गया है। इसके अलावा भ्रूण के अबनॉर्मल होने के स्थिति में भी अबॉर्शन का कोई प्रावधान नहीं है।
सविता के पेरेंट्स की अपील
- आयरलैंड में इस कानून में बदलाव को लेकर इस शुक्रवार को एक बार फिर रेफरेंडम होने जा रहा है।
- ऐसे में सविता के पिता अंदनप्पा यालगी ने यहां के लोगों से रेफरेंडम में कानून में बदलाव के लिए वोट करने की अपील की है।
- ताकि अबॉर्शन के कानून में वाजिब बदलाव हो और ऐसा कानून बन सके, जिसके तहत 12 हफ्ते की प्रेग्नेंसी में अबॉर्शन की परमिशन मिले।
- वहीं, असाधारण मामलों में इसके लिए 24 हफ्ते तक परमिशन मिले और अब किसी लड़की का हाल सविता जैसा न हो।
आगे की स्लाइड्स में देखें सविता और उसकी फैमिली की फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.