एमएस एन्क्लेव में महिला को स्ट्रे डाॅग ने काटा
जीरकपुर | जीरकपुर की ढकोली स्थित एमएस एन्क्लेव में एक महिला को स्ट्रे डाॅग ने काट लिया। इसके अलावा दो अन्य लोगांे को भी डाॅग ने काटने की कोशिश की। यहां लगातार बढ़ रहे डाॅग बाइट के केस से लोगों मंे डर है। यहां के रेजिडेंट्स ने बताया कि इस रेजिडेंशल एरिया में ओेल्ड अंबाला रोड पर चिकन शाॅप है। वहां रात के समय लोग गाड़ियों में चिकन खाने के बाद बचा हुआ खाना बाहर फेंक देते हैं। जीरकपुर एरिया में लगातार बढ़ रही स्ट्रे डॉग्स की तादाद से लोगों के लिए खतरा पैदा हो रहा हैं। प्रशासन और सरकार की तरफ से स्ट्रे डाॅग्स की बढ़ रही दहशत को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। सीएचसी ढकोली में हर महीने 35 से 40 के करीब डाॅग्स के काटने के मामले आते हैं। एमसी के कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि स्ट्रे डाॅग्स की बढ़ रही संख्या पर काबू पाने का मुद्दा आगामी मीटिंग में रखा जाएगा ताकि स्ट्रे डाॅग्स की स्टरलाइजेशन की जा सके। सरकारी तौर पर इसके लिए कोई आर्थिक मदद नहीं मिल रही है।