पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Street Lights In Many Areas Of The Capital Deteriorated Not Being Repaired Despite Complaints

राजधानी के कई इलाकों की स्ट्रीट लाइट खराब, शिकायत के बाद भी नहीं हाे रही मरम्मत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ शाम ढलते ही पसर जाता है अंधेरा, निगम में लाेगाें ने की है शिकायत

राजधानी के विभिन्न मुहल्लों में लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें लगातार खराब हाे रहीं हैं। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद कई मुहल्लों की स्ट्रीट लाइटें बंद हाे गईं। इसकी शिकायत नगर निगम के पास पहुंच रही है, क्योंकि स्ट्रीट लाइट की मरम्मत नहीं हाे रही है।

ईईएसएल कंपनी की अाेर से स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। मरम्मत की जिम्मेवारी आउटसोर्सिंग पर मिडास कंपनी काे दिया गया है, लेकिन शिकायत के बाद भी कंपनी की अाेर से 24 घंटे के अंदर लाइट की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इस वजह से कई मुहल्लों में शाम ढलते ही अंधेरा पसर जाता है। पहाड़ी टाेला, रातू राेड क्षेत्र से निगम में शिकायत देने वालाें ने बताया कि लाइट नहीं जलने की वजह से काेई घटना हाेने पर अपराधी की पहचान करना भी मुश्किल हाे जाता है।

इन क्षेत्राें में सबसे अधिक शिकायत : रातू राेड इंद्रपुरी, मधुकम, पहाड़ी टाेला, काेकर, पुरानी रांची, बिरसा चाैक से हटिया राेड में लाइट खराब हाेने की सबसे अधिक शिकायतें हैं। लाेगाें ने बताया कि निगम में शिकायत दर्ज हाेने के बाद भी 24 घंटे में लाइट की मरम्मत नहीं हाेती। पहले 24 घंटे के अंदर लाइट की मरम्मत हाे जाती थी।

जल्द सुधार नहीं हुआ तो कंपनी पर होगी कार्रवाई

निगम की बिजली शाखा के प्रभारी सौरभ केशरी ने कहा कि लाइट खराब हाेने की शिकायत के 48 घंटे के अंदर कंपनी काे खराब लाइट की मरम्मत करनी है। लेकिन, वर्तमान में कई स्थानों पर तीन से चार दिनों में भी लाइट की मरम्मत नहीं हाे रही है। क्योंकि, ईईएसएल ने नई कंपनी काे लाइट मेंटेनेंस के लिए रखा है। निगम लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहा है। कंपनी काे व्यवस्था में सुधार के लिए भी लिखा गया है। जल्द सुधार नहीं हुअा ताे कंपनी पर कार्रवाई हाेगी।

खबरें और भी हैं...