पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रिंस से शादी के बाद मेगन नहीं दे पाएंगी ऑटोग्राफ, सेल्फी से लेकर नेल पॉलिश तक होगा बैन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्रिटेन.  ब्रिटेन के राज परिवार की बहू बनने के बाद मेगन मार्केल की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाएगी। प्रिंस हैरी की वाइफ बनते ही वे राजघराने का हिस्सा होंगी और उन्हें हर उस नियम का पालन करना होगा जो रॉयल फैमिली के सदस्य करते हैं। इसमें कुछ ऐसे नियम हैं जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। सेल्फी पर पाबंदी...

 

 

 आज के दौर में हर मोमेंट पर सेल्फी लेना आम हो गया है पर शादी के बाद मेगन किसी बाहरी व्यक्ति के साथ सेल्फी में शामिल नहीं हो सकतीं। अगर कोई उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है तो उन्हें तत्काल उसे रोकना होगा। हालांकि, इस नियम का पालन मेगन पहले से ही कर रही हैं। डेली मेली की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दिनों एक कपल ने उनके साथ फोटो लेने की कोशिश की जिसके लिए मेगन ने उन्हें कहा कि उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं है।

 

अकेले कहीं नहीं जा सकेंगी

- शादी के पहले भले ही मेगन अपने सोशल लाइफ में काफी एक्टिव रही हों पर शादी के बाद उन्हें कई बातों का ख्याल रखना होगा। अब उन्हें कहीं भी अकेले बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी। वे कहीं भी बाहर जाएंगी तो उनके साथ शाही परिवार का सुरक्षा घेरा होगा।

 

बंद करना होगा सोशल मीडिया अकाउंट

- शाही परिवार के लोगों को खुद का सोशल मीडिया अकाउंट चलाने पर पाबंदी है। इस नियम का पालन मेगन को भी करना होगा। इसकी घोषणा मेगन ने पिछले साल ही कर दी थी। अब उनके द्वारा किए गए किसी भी कार्य की जानकारी राजघराने के ऑफिशियल अकाउंट से दी जाएगी।

 

नहीं कर सकेंगी वोट

- मेगन मूल रूप से अमरीकी हैं। भले ही वो प्रिंस हैरी से शादी कर ब्रिटेन की नागरिकता हासिल कर लेंगी पर इसके बावजूद उन्हें वोट डालने का अधिकार नहीं मिलेगा। ब्रिटेन की पार्लियामेंट की वेबसाइट के मुताबिक राजपरिवार के लोगों को आम चुनावों में वोटिंग की इजाजत नहीं है। पहले ये सिर्फ रानी तक ही सीमित था, लेकिन राजपरिवार के सदस्यों को भी इस नियम का पालन करना होता है।

 

नहीं लगा सकेंगी नेल पॉलिश

- राजघराने की बहू बनने के बाद मेगन चटकीले-रंग बिरंगे नेल पॉलिश नहीं लगा सकेंगी। इसका कारण है रॉयल एटीकेट्स। रिपोर्ट्स के मुताबिक रानी समेत राजपरिवार की बहुओं का नेल पॉलिश लगाना 'वल्गर' करार दिया जाता है। नेल पॉलिश को नकली शोभा बढ़ाने वाला माना जाता है, जबकि रॉयल फैमिली की बहुओं को नेचुरल लुक रखना अनिवार्य है। इसके लिए वे सिर्फ नाखूनों पर ट्रांसपेरेंट पॉलिश लगा सकती हैं।

 

नहीं दे सकेंगी ऑटोग्राफ

- मेगन एक सेलेब हैं ऐसे में ऑटोग्राफ देना उनके लिए रोजमर्रा की बात है।  लेकिन मेगन को अब अपनी ये आदत बदलनी होगी। अब जब भी उनके फैन  ऑटोग्राफ की डिमांड करेंगे, तो उन्हें प्यार से जवाब देना होगा कि उन्हें इसकी इजाजत नहीं है। सुरक्षा कारणों से राज परिवार के लोग ऑटोग्राफ नहीं दे सकते। हालांकि, किसी ऑफिशियल मामले या दूसरे देश को विजिट करने पर वे विजिटर बुक पर साइन कर सकती हैं।

खबरें और भी हैं...