- Hindi News
- National
- Hamirpur News Strike Of Stone Crushers Work Of Development Of Roads And Roads Worth Rs 200 Crore In The District
स्टोन क्रशरों की हड़ताल, जिले में रुके 200 करोड़ के भवन-सड़कों के विकास के काम
जिला भर में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना सहित कई भवनो के निर्माण कार्य बंद हो गए हैं। करीब 200 कराेड़ के विकास कार्य स्टाेन क्रशरों की हड़ताल होने से इन विकास कार्यों को रेत बजरी सहित दूसरी सामग्री उपलब्ध न होने से इन कार्य के बंद होने से जो 31 मार्च तक का लक्ष्य इनके लिए जारी केंद्र और राज्य सरकार का बजट है वह भी लैप्स हो जाएगा।
जिला कांट्रेक्टर यूनियन के अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सरकार ने जो इन स्टोन क्रशरों के लिए पॉलिसी बनाई है इसका वे विरोध कर रहे हैं। ऐसे में वहां से सामग्री नहीं मिल पाने की वजह से कार्य ठप पड़ गए हैं। इससे दर्जनांे सड़कों, पुलों और भवनों के निर्माण कार्य रुक गए है। उनका कहना है कि सरकार शीघ्र इन क्रशर मालिकों से बात कर कोई ठोस हल निकाले या फिर इस सामग्री को ठेकेदारों को उपलव्ध करवाने के लिए किसी योजना को अमलीजामा पहनाए, ताकि यह कार्य समय पर पूरा कर सकें। इस मौके नरेश कुमार सूद, सतीश कपिल व एसके शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। उनका कहना है कि एक तरफ तो ठेकेदारों को अधिकारी शीघ्र कार्यो को पूरा करने के दिशा-निर्देश दे रहे हैं। दूसरी ओर स्टोन क्रशरों से सामग्री न मिलने से यह कार्य कैसे हो सकते हैं। इस हड़ताल के कारण हजारों लोग बेरोजगार हो गए है। उन्होंने सरकार से मांग उठाते हुए कहा कि सरकार शीघ स्टोन क्रशर मालिकों से बात कर हल निकाले ताकि इन निर्माण कार्यो के लिए वहां से रॉ मैटीरियल समय पर पहुंच सके और कार्य समय पर पुरा हो सकें।
जिला कांट्रेक्टर यूनियन के अध्यक्ष अनिल ठाकुर और अन्य ठेकेदार पत्रकार वार्ता करते हुए।