पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकानपुर. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में बुधवार को एक छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक छात्र की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद जिले के भीम सिंह के रूप में की है। साउथ इंडिया के एनआईटी वारंगल से एमटेक करने के बाद मृतक छात्र आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रहा था।
- जानकारी के अनुसार, मौके पर पहुंची पुलिस ने रात में ही आईआईटी कानपुर प्रबंधन की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर छात्र के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की वीडियोग्राफी भी करवाई है। आईआईटी कानपुर के उप निदेशक मनींद्र अग्रवाल ने कहा, "आत्महत्या के पीछे कारण अभी स्पष्ट नहीं है। सुसाइड नोट बरामद किया गया है जो पुलिस की फोरेंसिक टीम के कब्जे में है।" उन्होंने बताया कि छात्र दलित था।
- पुलिस के अमुसार, भीम के साथी छात्रों ने बताया कि वह आजकल बहुत तनाव में रहता था। छात्र के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। साथ रहने वाले छात्रों ने बताया कि वह मंगलवार को दिखा था उसके बाद उसको किसी ने नहीं देखा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.