पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. कटारा हिल्स में आठवीं के छात्र की आग से झुलसने से शनिवार को मौत हो गई। उसका हमीदिया अस्पताल में गंभीर हालत में इलाज चल रहा था। हादसे के वक्त वह घर पर अकेला था। ग्राम बगरोदा निवासी हरिप्रसाद मेहर किसान हैं। एएसआई कटारा हिल्स भगवती शर्मा के अनुसार उन्होंने अपने चार बच्चों की पढ़ाई के लिए लहारपुर में किराए का मकान लिया है।
यहां पर उनकी पत्नी भी बच्चों के साथ ही रहती है। वे बीच-बीच में यहां आते रहते हैं। उनका 14 वर्षीय सबसे छोटा बेटा अर्जुन मेहर कक्षा 8वीं में पढ़ाई करता था। शुक्रवार रात वह घर पर अकेला चाय बना रहा था। इसी दौरान उसकी चीख-पुकार सुनकर अंदर पहुंचे पड़ाेसियों को वह जलता मिला है। परिजनों ने लोगों के साथ आग बुझाकर उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक चाय बनाते समय गैस जमीन पर रखी थी, जिससे आग उसके कपड़ों में लग गई। जैसे ही वह पीछे हटा पास में ही केरोसिन की कुप्पी रखी थी। वह भी गिर गई। जिससे आग और ज्यादा भड़क गई। एएसआई तिवारी के अनुसार वह करीब 70 से 80 फीसदी झुलस चुका था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.