पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Student Union Said Women39s Cell Inactive Vc Said Cell Will Remain Active From Tomorrow

छात्र संघ ने कहा- वीमेंस सेल निष्क्रिय, वीसी बोले- कल से सेल रहेगा एक्टिव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी में वीमेंस सेल गठित है। इसका ऑफिस भी है,
लेकिन हमेशा बंद रहता है। इससे स्टूडेंट्स में नाराजगी है। शनिवार को डीएसपीएमयू छात्र संघ का प्रतिनिधिमंडल वीसी डॉ.
एसएन मुंडा से मिला और इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया। छात्र संघ के सेक्रेट्री अमनजीत सिंह मुंडा ने कहा कि वीमेंस सेल का बंद रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। सेल बंद रहने से छात्राएं
शिकायत नहीं कर पाती हैं। इसलिए वीमेंस सेल का गठन करने का उद्देश्य ही समाप्त हो गया है। सिर्फ महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर दायित्व का निर्वहन किया जा रहा है। इसलिए निष्क्रिय सेल को सक्रिय किया जाए। वीसी डॉ. एसएन मुंडा ने कहा कि कल से वीमेंस सेल एक्टिव मिलेगा। छात्राओं और महिला शिक्षा कर्मियों की समस्याओं से
सेल को अवगत करा सकती हैं।

कुलपति से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष अभिषेक मिंज, संयुक्त सचिव मंजिल उरांव, उप सचिव अरविंद लकड़ा, कंचन मिंज, अनुराग टोप्पो, पूजा कुमारी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...