- Hindi News
- National
- Nadaun News Students Clash With Groups Police Instructed To Leave Parents39 Request
छात्र गुटों में झगड़ा, पेरेंट्स के आग्रह करने पर पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ा
डिग्री कॉलेज नादौन में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब छात्र संगठनों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। स्थिति को बिगड़ते देख कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को बुलाया। पुलिस इस झगड़े में संलिप्त छात्रों को पुलिस थाना ले गई तथा उनसे पूछताछ की। उनके माता-पिता को भी पुलिस थाना बुलाया गया। स्टूडेंट्स के पेरेंट्स के आग्रह पर उन्हें पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया।
शिकायत मिलते ही एसएचओ प्रभारी प्रवीण राणा की अगुवाई में पुलिस टीम ने कैंपस पहुंच कर बाहरी तत्वों की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने सभी छात्रों के पहचान पत्रों का निरीक्षण किया और बाहरी तत्वों को उठा कर थाने ले जाया गया। पता चला है कि होली के दिन एक छात्रा को रंग लगाने के कारण छात्रों के दो गुटों में विवाद हुआ था। जिसके कारण बुधवार को दोनों गुट एक बार फिर इसी बात को लेकर आमने-सामने आ गए और बहस करने लगे। माहौल खराब होते देखकर प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएचओ प्रभारी प्रवीण राणा टीम सहित कॉलेज पहुंचे और उन्होंने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए छात्रों को घेरकर उनके पहचान पत्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया।