पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्वालियर. हायर सेकंडरी परीक्षा पास करने वाले सैकड़ों छात्र कभी दोस्त तो कभी पैरेंट्स के कहने पर गलत कॅरियर चुनते हैं। कुछ ऐसे भी होते हैं जो भविष्य में होने वाली कमाई के आधार पर फील्ड चुनते हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के एक सर्वे के मुताबिक, इन्हीं कारणों से 45 फीसदी छात्र जीवन में सफल नहीं हो पाते। चूंकि रिजल्ट आ चुका है और छात्र कॅरियर को लेकर चिंतित हैं, इसी कारण उनकी मदद के लिए स्कूल शिक्षा विभाग व श्यामची आई फाउंडेशन छात्रों की रुचि के आधार पर उनकी अलग-अलग चरणों में काउंसिलिंग करेगा।
- पहले दिन 21 मई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह 10 बजे से डेढ़ घंटे तक छात्रों से संवाद करेंगे और उनके सवालों का उत्तर देंगे। मुख्यमंत्री से सवाल करने के लिए टेलीफोन नंबर 0755-2770020 पर संपर्क कर सकता है। ऐसे छात्रों की संख्या अधिक होने पर छात्रों के सवालों के उत्तर स्टेट लेवल पर चुने गए काउंसलर देंगे। ''हम छू लेंगे आसमां'' नाम से आयोजित सीएम के संवाद कार्यक्रम का प्रसारण भोपाल के मॉडल स्कूल से होगा।
- इसे ग्वालियर के छात्र 9 स्कूलों एमएलबी कन्या मुरार, प्रगति विद्यापीठ, उत्कृष्ट स्कूल मुरार, हायर सेकंडरी शिक्षा नगर, गजराराजा व डबरा के संत कंवर राम व उत्कृष्ट स्कूल तथा भितरवार व घाटीगांव के उत्कृष्ट स्कूल में सुन सकेंगे। इन कार्यक्रमों में हायर सेकंडरी में 70% या इससे अधिक नंबर के साथ पास हुए 3 हजार 580 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, इनमें शहरी क्षेत्र के 2 हजार 200 छात्र-छात्राएं हैं।
जिनके नंबर कम, उन्हें भी समझाएंगे: ऐसे छात्र जिनके 12वीं में 70% से कम नंबर आए हैं, उनके लिए 4 से 14 जून के बीच कॅरियर काउंसिलिंग होगी। कक्षा 10, 11 व 12 में फेल हुए छात्रों की काउंसिलिंग 18 से 18 जून के बीच तीन विभाग करेंगे।
781 को 28 को मिलेगा लैपटॉप के लिए पैसा
सामान्य वर्ग के 515 छात्र जिन्होंने 12वीं 85% से ज्यादा नंबरों से पास की है उन्हें लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपए देने 28 मई को भोपाल में कार्यक्रम रखा गया है। आरक्षित वर्ग के 75% से ज्यादा नंबर लाने वाले 266 छात्रों को इसी कार्यक्रम में लैपटॉप खरीदने के लिए पैसा मिलेगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.