छात्रों को मिला प्रमाण पत्र
तोरपा| मेन रोड खसुवा टोली, तोरपा स्थित जेआईआईटी एकेडमी कंप्यूटर सेंटर में रविवार को 6 माह का डिप्लोमा कंप्यूटर कोर्स एवं अन्य कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम में 42 विद्यार्थियों के बीच प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। निदेशक गणेश स्वांसी ने सहयोगी शिक्षिका तथा सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 3 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र के साथ उत्कृष्टता पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इसमें जुनूल हापतगाड़ा को प्रथम, नेली बारला को द्वितीय, सुनीता हेमराम को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। संचालक गणेश स्वांसी ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं उनके मनोबल को बढ़ाते हुए सबको कंप्यूटर के महत्व के बारे में समझाया। सेंटर के निदेशक द्वारा पुरस्कार का वितरण किया गया।