- Hindi News
- National
- Ranchi News Students Of School And College Will Be Able To Participate In National Youth Parliament Program
राष्ट्रीय युवा संसद प्रोग्राम में भाग ले सकेंगे स्कूल व कॉलेज के स्टूडेंट्स
opportunity
एक नजर में गाइडलाइन
{देश के सभी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान जो युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन nyps portal पर पंजीयन कराना होगा। इसके बाद ही अपने संस्थान में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन कर सकेंगे।
{योजना के तहत युवा संसद कार्यक्रम में विद्यालय के 9 से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी किशोर सभा के अंतर्गत भाग ले सकेंगे। महाविद्यालय के ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थी तरुण सभा के अंतर्गत भाग ले सकेंगे।
{युवा संसद में चर्चा के लिए चुने जाने वाले विषय जहां तक संभव हो गैर-विवादास्पद होने चाहिए। युवा संसद में उठाए गए मामले कल्याणकारी गतिविधियां, देश रक्षा, सामाजिक न्याय, आर्थिक विकास होना चाहिए।
संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय युवा संसद प्रोग्राम का आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए किया जाएगा। इसमें देशभर के स्कूलों और कॉलेजाें के स्टूडेंट्स भाग ले सकेंगे। इसके लिए मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। युवा संसद कार्यक्रम में पंजीकरण कराने वाले विद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा चयनित विद्यार्थी युवा संसद किशोर सभा और महाविद्यालय के डीन द्वारा चयनित विद्यार्थी तरुण सभा के अंतर्गत पंजीयन करा सकेंगे। इसके बाद संस्थान अपने परिसर में युवा संसद कार्यक्रम आयोजित कर सकेगा।
इसके लिए पंजीयन 31 मार्च तक कराए जा सकेंगे। बता दें कि संस्थान द्वारा युवा संसद की रिपोर्ट, वीडियो व फोटो नेशनल यूथ पार्लियामेंट पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।