छात्रों ने बिरसा बायोलॉजिकल पार्क का शैक्षणिक भ्रमण किया
सिटी रिपोर्टर. रांची
ए जर्नी टूवर्डस नेचर के तहत लिटिल विंग्स स्कूल के बच्चों ने ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा बायोलॉजिकल पार्क का शैक्षणिक भ्रमण किया। छोटे-छोटे बच्चें इस भ्रमण को लेकर काफी खुश नजर आ रहे थें। बच्चें पिंजड़े में कैद पशु- पक्षियों को कैद देख उनकी ओर उन्हें नजदीक से देखने को दौड़ पड़ते। इस भ्रमण के दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार के पशु-पक्षियों को देखा और उनके बारे में जाना। पशु-पक्षियों को देख बच्चें काफी उत्साहित नजर आ रहे थें। स्कूल की प्रिंसिपल नीता सिंह ने भी बच्चों के साथ भ्रमण किया।