पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्वालियर. जीवाजी यूनिवर्सिटी में 10 करोड़ रुपए की लागत से 7 मंजिला स्टडी सेंटर बनेगा। ऐसा सेंटर प्रदेश का पहला स्टडी सेंटर जो पूरी तरह आधुनिक होगा। यह सेंटर जेयू परिसर में बनेगा। जिसे 24 घंटे छात्रों के स्टडी के लिए खोला जाएगा। इसमें छात्रों के खाने पीने के लिए एक कैफेटेरिया होगा। जिसमें छात्रों को चाय-कॉफी व हल्का खाना मिलेगा और यहां बैठकर स्टडी कर सकेंगे। इतना ही नहीं इस सेंटर में फोटोकॉपी मशीन की भी सुविधा रहेगी। यदि छात्र किसी किताब की फोटोकॉपी कराना चाहते हैं तो वह स्टडी सेंटर में मार्केट रेट पर फोटो कॉपी भी करा सकेंगे।
वर्ल्ड बैंक से मिली है ग्रांट
जेयू ने शासन के पास स्टडी सेंटर बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। शासन ने वर्ल्ड बैंक के माध्यम से स्टडी सेंटर बनवाने के लिए 10 करोड़ रुपए की ग्रांट दी है। यह राशि संभागीय परियोजना यंत्री लोक निर्माण विभाग को भेजी जा चुकी है। अब पीआईयू द्वारा इसके लिए टेंडर प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इस सेंटर को बनाने में जेयू को दो साल लग सकते हैं। दो साल बाद यह सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा।
रिसर्च के साथ शिक्षा के स्तर में आएगा सुधार
जेयू में 24 घंटे खुलने वाले स्टडी सेंटर से सबसे अधिक फायदा छात्रों को होगा। इस सेंटर में न सिर्फ जेयू अध्ययनशाला के छात्र पढ़ सकेंगे बल्कि कॉलेज के छात्रों को भी छूट मिलेगी। बस इसके लिए उन्हें जेयू के स्टडी सेंटर में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अभी इस तरह के सेंटर आईआईटी में हैं। ऐसे सेंटर खुलने से रिसर्च के साथ शिक्षा के स्तर में सुधार आएगा। अभी जेयू में एक केंद्रीय पुस्तकालय है जो सुबह 10:30 से शाम 5:30 बजे तक खुलता है।
24 घंटे छात्रों को अध्ययन करने की मिलेगी छूट
जेयू के कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने बताया कि जेयू में 10 करोड़ रुपए की लागत से स्टडी सेंटर बनाने के लिए शासन ने वर्ल्ड बैंक से ग्रांट दिलाई है। इस राशि से 7 मंजिला स्टडी सेंटर बनाया जाएगा जिसमें छात्रों को 24 घंटे अध्ययन करने की सुविधा मिलेगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.