पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ऐसी स्टाइल्स जो शादी के लुक को निखारें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्लैक एंड वाइट

पहले काले और वाइट कपडे शादियों के लिए अशुभ माने जाते थे, लेकिन अब इन्हीं रंगों की सबसे ज्यादा मांग है। ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाएं अब डेस्टिनेशन वेडिंग में बीच के पास कुछ हल्का और हवादार पहनना चाहती हैं। इसलिए आजकल प्रिंट्स भी हरे-भरे आ रहे हैं। भारी मेकअप को भूल जाएं और केवल काजल और एक छोटी सी बिंदी से अपने लुक को कंप्लीट करें।

रेड इज बैक

लाल वाइब्रेंट रंग है और इसलिए शादियों के ट्रेंड में वापस आ गया है। हालांकि पहले लाल रंग पर जरदोजी काम ज्यादा पसंद किया जाता था लेकिन अब दुल्हनें लाल के साथ गोटा पत्ती का काम पसंद कर रही हैं। डीप नेक चोली का ट्रेंड अब भी बरकरार है, बस इसको हाईलाइट करने के लिए आपको चमकीले रंग का चोकर पहनना होगा। साथ में आप गोल्डन टच का मांग टीका भी पहन सकती हैं, गोल्डन रंग लहंगे के वर्क से मैच करेगा।

शा दियोंे के सीजन में अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए इन फैशन हैक्स को फॉलो कर सकती हैं।

चार्मिंग बनारसी

बनारसी कपड़ों का चार्म समय के साथ-साथ और बढ़ता जा रहा है। ये अब दुल्हनों के साज सामान का अहम हिस्सा बन गया है। हालांकि यह अब एक नए अवतार में वापस आ गया है। बनारसी फैब्रिक अब कोमल और ड्रेप करने में आसान हो गया है और यदि आप इसे फैशन एसेसरीज जैसे कि लाल एनवेलप क्लच के साथ पहनती हैं तो ये स्टेटमेंट ऑउटफिट बन सकता है। लुक को रॉयल बनाने के लिए हीरों की बजाय रूबी और मोतियों की मल्टी स्ट्रिंग माला पहन सकती हैं।

ग्रीन इज न्यू ब्लैक

हरा रंग फैशन की दुनिया का ब्लैक बन चुका है, यानी ट्रेंडिंग हो गया है। इस रंग पर कम लेकिन डिजाइनर काम बहुत अच्छा लगता है। लहंगे में सोच-समझकर फूलों का डिजाइन हो तो लुक और खूबसूरत हो जाएगा।

सिंपल लुक

गाउन पर पेस्टल रंग का बेल्ट आपके लुक को परफेक्ट बनाता है। आप अपने ड्रेस को फिट और दमकता हुआ लुक देने के लिए पतली गोल्डन बेल्ट भी पहन सकती हैं। एसेसरीज से ज्यादा यह मायने रखता है कि आप कैसे एसेसरीज को स्टाइल करती हैं। इसलिए अपने लुक को सिंपल रखें और नाजुक सा क्लच कैरी करें। बालों को रेट्रो वेव्स स्टाइल में सेट करके अपने लुक को एलीगेंट बना सकती हैं।

फैशन**

FEM WORLD**

अस्मिता अग्रवाल, फैशन राइटर, नई दिल्ली
खबरें और भी हैं...