पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वीडियो वायरल: Sub Inspector Alleged On Superintendent Of Police For Harassment

SP ने किया सस्पेंड, तो गुस्से में वीडियो VIRAL करके लगाए सनसनीखेज आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मिर्जापुर, यूपी। यहां के एक एसआई ने एसपी पर साजिशन ट्रांसफर करके हरासमेंट का आरोप लगाया है। SI ने एक वीडियो वायरल किया है। उधर, एसपी ने कहा कि एसआई पहले भी अफसरों से अभद्रता के आरोप में कार्रवाई झेल चुका है। जानें पूरा मामला...

 

-एसआई विजय कुमार का कहना है कि वो 9 फरवरी को अदलहाट बैरियर पर ड्यूटी के दौरान ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहा था। इस दौरान कुछ ट्रकों के चालान काटने लगा। इसकी जानकारी ट्रकवालों ने एसओ अदलहाट विजय प्रताप सिंह को दी। एसओ ने उसे फोन करके ट्रक छोड़ने को कहा। जब उसने मना किया, तो एसओ ने इसकी शिकायत एसपी आशीष तिवारी से कर दी।
-विजय कुमार ने कहा कि अपनी सफाई में उसने एसओ और उसके बीच हुई बातचीत का ऑडियो एसपी को सुनाया। बावजूद एसपी ने उसी पर एक्शन लिया और हलिया थाने में ट्रांसफर कर दिया। इससे नाराज होकर उसने ऑडियो मीडिया में वायरल कर दिया।
-बताया जाता है कि इस मामले में एसआई को सस्पेंड कर दिया गया और सैलरी भी काट ली गई। इसके बाद एसआई का ट्रांसफर यहां से 350 किलोमीटर दूर कानपुर रेंज में कर दिया गया। 
-एसआई ने रविवार को फिर एक वीडियो वायरल करके अपनी पीड़ा जाहिर की। इसमें उसने एसपी पर हरासमेंट के आरोप लगाए।
-उधर, एसपी आशीष तिवारी ने कहा कि एसआई पहले भी अपने इसी रवैये के कारण कार्रवाई झेल चुका है। इस मामले की जानकारी भी सीनियर अफसरों को दी गई है।