पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोटा के सांसद से सब-स्टेशन का शिलान्यास कराने पर मिश्रा ने सीएम को लिखी चिट्‌ठी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्योपुर.   15 मई को श्योपुर की ग्राम पंचायत तलावदा में बिजली कंपनी के अफसरों और स्थानीय भाजपा नेताओं ने राजस्थान के कोटा-बूंदी  के सांसद ओम बिड़ला से एक सब स्टेशन का भूमिपूजन कराया तो क्षेत्रीय सांसद अनूप मिश्रा ने इसे अपना प्रतिष्ठा का विषय बना लिया है।

 

क्षेत्रीय सांसद ने इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि दूसरे राज्य के सांसद से उनके क्षेत्र में विकास कार्यों का शिलान्यास कराना न केवल मेरा अपमान है बल्कि यह पूरी व्यवस्था का अपमान है। सांसद के तीखे तेवर देख स्थानीय भाजपा नेता अब बैकफुट पर आ गए हैं। अब स्थानीय नेता इसे आलाकमान का निर्णय बताकर सफाई पेश कर रहे हैं। वहीं बिजली कंपनी के अफसर सांसद को मनाने में जुट गए हैं।  ज्ञात हो कि 15 मई को क्षेत्रीय सांसद अनूप मिश्रा को जिले में मप्र विकास यात्रा का शुभारंभ करने आना था। लेकिन किन्ही कारणों के चलते  वे नहीं आ सके।  

खबरें और भी हैं...