पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरांची. हायर एजुकेशन की डिग्री प्राप्त करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज है। रांची यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों में इसी सत्र से पीजी के 14 विषयों की पढ़ाई शुरू की जाएगी। इसका सेशन 2018-20 से होगा। इन कोर्सों में 1500 सीटों पर स्टूडेंट्स का एडमिशन लिया जाएगा। बुधवार को वीसी प्रो. रमेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में होनेवाली एकेडमिक काउंसिल की बैठक में प्रस्ताव को स्वीकृति मिल जाएगी।
- आरयू में पांच मई को प्राचार्यों की बैठक हुई थी। इसमें मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य ने कॉलेज में 13 नए पीजी विभाग शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। इसमें फिजिक्स, मैथ्स, बॉटनी, जूलॉजी, केमिस्ट्री, हिंदी, पॉलिटिकल साइंस, अंग्रेजी, इकोनॉमिक्स, भूगोल, साइकोलॉजी, इतिहास व टीआरएल (नागपुरी, कुड़ुख, कुरमाली) शामिल हैं। इसमें साइंस के सभी विषयों में 50-50 सीटें और मानविकी व सोशल साइंस में 60-60 सीटें हैं।
जेएन कॉलेज में तीन विषय
- जेएन कॉलेज धुर्वा में पीजी स्तर पर इतिहास, राजनीति विज्ञान व हिंदी की पढ़ाई शुरू करने का प्रस्ताव है। इनमें 50-50 सीटों पर नामांकन होगा। बीएनजे कॉलेज सिसई में भी इसी सत्र से पीजी स्तर पर हिंदी, इतिहास व टीआरएल (नागपुरी, कुड़ुख) की पढ़ाई शुरू करने का प्रस्ताव है। यहां भी 50-50 सीटें होंगी।
केसीबी कॉलेज पीजी भूगोल की होगी पढ़ाई
- केसीबी कॉलेज बेड़ो में पीजी स्तर पर भूगोल की पढ़ाई शुरू होगी। बीएस कॉलेज लोहरदगा में पीजी स्तर पर हिंदी, कुड़ुख, इतिहास, राजनीति विज्ञान व इकोनॉमिक्स विषय की पढ़ाई शुरू करने के प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना है। केसीबी कॉलेज से रांची विवि को पीजी के नए विषय शुरू करने से संबंधित प्रस्ताव पहले ही भेज दिया गया था। इस बैठक में केसीबी कॉलेज बेड़ो में सत्र 2017-19 से शुरू हुई पीजी उर्दू व दर्शनशास्त्र विषय की पढ़ाई को घटनोत्तर स्वीकृति दी जाएगी। बताते चलें कि बेड़ो कॉलेज में आरयू प्रशासन की अनुमति के बिना ही कोर्स शुरू किया गया था।
रांची वीमेंस कॉलेज में एमबीए की होगी पढ़ाई
- रांची वीमेंस कॉलेज शासी निकाय ने कॉलेज में एमबीए पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया था। एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल सकती है। यहां एमबीए में 60 सीटों पर नामांकन होगा। बीएस कॉलेज लोहरदगा में बीबीए, बीसीए व बीएड की पढ़ाई शुरू करने संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लगने की भी संभावना है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.