पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hamirpur News Such Dls Are Handing Over The Drivers By Taking Photographs With Low Regulation Cameras

लो रेगुलेशन कैमरे से फोटो खींच कर वाहन चालकों को थमा रहे ऐसे डीएल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुगम केंद्र में ड्राइविंग लाइसेंस तो बनाए जा रहे हैं लेकिन इन पर कार्ड होल्डर की जो फोटो छप कर आ रही है वह इतनी लो क्वालिटी है कि इसे देखकर बनवाने वाला भी मायूस हो रहा है। जिस कैमरे से फोटो खींच कर स्कैन हो रहा है उसका रेगुलेशन काफी कम है। लेकिन रोजाना ऐसे ही डीएल बनाकर वाहन चालकों को थमाए जा रहे हैं। इस सिस्टम में सुधार करने की और कोई सुध नहीं ले रहा है। पैसे भी कार्ड होल्डर पूरे चुका रहे हैं फिर उन्हें लो क्वालिटी फोटो लगा डीएल क्यों बना कर दिया जा रहा है।

सुगम केंद्र में बनने वाले ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर जो कैमरा फोटो खींचने के लिए लगाया गया है उसका रेगुलेशन काफी कम है। जिसकी वजह से जब भी उससे फोटो खींचकर स्कैन करके बाद में डीएल पर लगाया जाता है तो उसकी क्वालिटी जितनी साफ होनी चाहिए उतनी नहीं होती है। पेपर प्रिंट पर यह और कम हो जाती है। ज्यादातर फोटो में डार्क क्वालिटी का ही नजर आती है। जिससे खुद वाहन चालक को भी डीएल पर अपनी फोटो पहचानने में दिक्कत आती है। लंबे समय से यही कैमरा वहां लगा हुआ है और रोजाना इसी से डीएल के लिए फोटो खींच कर काम चलाया जा रहा है। कैमरे को हाई रेगुलेशन क्वालिटी में अपग्रेड करने के लिए कुछ नहीं हो रहा है। जैसा सिस्टम है वैसा ही चल रहा है। वाहन चालक डीएल के लिए पूरी फीस जब देते हैं तो उन्हें डीएल पर फोटो भी साफ और क्लियर दिखने वाला ही मिलना चाहिए। जिस हाल में फोटो लिया जाता है वहां की रोशनी के अंदर साफ फोटो नहीं बन पाता है।

डिजिटल क्वालिटी पर फोकस नहीं

पांच सालों के लिए वाहन चालक का डीएल बनाया जाता है और इसकी प्रिंटिंग में डिजिटल क्वालिटी पर ज्यादा फोकस नहीं किया जा रहा है। यही वजह है कि फोटो स्कैन करके जब कार्ड पर लगाया जाता है तो उसकी क्वालिटी साफ नजर नहीं आती है। हाई रेगुलेशन कैमरे के साथ अगर वहां फ़्लैश की भी सुविधा साथ में हो तो फोटो साफ कर क्लियर आ सकता है। लेकिन इस समय जो कैमरा लगा है उसमें फ्लैश की सुविधा साथ में नहीं है। फोटो खींचने और स्कैनिंग का काम एक्सपर्ट तरीके से होना चाहिए जो नहीं हो रहा है।

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए जिस कैमरे से फोटो लिया जाता है उसकी सेंटिंग चैक करवाई जाएगी। कहीं इसमें ही कोई तकनीकी बदलाव न हो गया हो जिसका क्वालिटी पर असर न हो रहा हो।
डाॅ. चिरंजी लाल, एसडीएम हमीरपुर।

सुगम सेंटर पर बनाए जा रहे डीएल पर प्रिंट हाे रही लाे क्वालिटी फोटो
खबरें और भी हैं...