पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुल्हन के हाथों में लग रही थी हल्दी और मेंहदी, दूल्हे की जगह घर पहुंचे ये लोग तो सामने आई ये सच्चाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर। बाल संरक्षण इकाई और चाइल्ड लाइन की टीम ने बुधवार को शहर के दो वार्डों में दबिश देकर बाल विवाह रुकवाया। दोनों मामलों में 18 साल से कम उम्र की लड़की का विवाह किया जा रहा था। यहां युवती को हल्दी भी लगाई जा चुकी है। बारात 19 अप्रैल को आने वाली थी। जबकि दूसरे की शादी परिजन 20 अप्रैल को समाज के सामूहिक आदर्श विवाह के आयोजन में कराने जा रहे थे। परिजनों को समझाईश देकर फिलहाल शादी रुकवा दी गई है। सामने आई ये हकीकत...

 

- अक्षय तृतीया के दिन परियोजना अधिकारियों से सूचना मिली कि शहर में दो जगह बाल विवाह हो रहा है।

- सुबह 11 बजे टीम ने पेंड्री अटल आवास में दबिश दी। यहां पता चला कि जिस लड़की का विवाह होने जा रहा है उसके 18 वर्ष पूरे होने में 4 महीने बाकी है।

- दोपहर 3 बजे टीम ने लखोली राहुल नगर में दबिश दी। यहां लड़की की उम्र 18 साल में 3 महीना कम मिला।

- आधार कार्ड में युवती की उम्र कम मिली। यहां पिता का कहना था कि युवती की जन्म पहले का है लेकिन वे इससे जुड़े दस्तावेज नहीं दिखा पाए। 


बालिग होने तक रखेंगे निगरानी 
- बाल संरक्षण इकाई ने दोनों मामलों की फाइल तैयार कर ली है। जब तक लड़की बालिग नहीं हो जाती है।

- घर और परिजनों की हरकतों पर नजर रखी जाएगी। जिला बाल संरक्षण अधिकारी चंद्रकिशोर लाड़े ने बताया कि लड़कियों के बालिग होने तक दोनों मामलो का फॉलोअप लिया जाएगा।

- चाइल्ड लाइन से विपिन ठाकुर ने बताया कि इन दोनों मामलों में टीम ने वधु के अलावा वर पक्ष को भी समझाइश दी है। 


सामूहिक समारोह में होना था विवाह:

- लखोली निवासी नाबालिग का विवाह 20 अप्रैल को निषाद समाज के सामूहिक आयोजन में होने वाला था। स्थानीय गंज मंडी में आयोजन होगा।

- समाज के जिला अध्यक्ष बिसेलाल निषाद ने कहा कि उनका समाज नाबालिग विवाह के खिलाफ है। इस प्रकरण में आधार और राशन कार्ड देखकर पंजीयन किया गया था। 


1098 में करें कॉल, रोकें बाल विवाह 
- गौरतलब है कि अक्षय तृतीया के समय बाल विवाह के काफी मामले सामने आते हैं। इसके पूर्व ही प्रशासन ने महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों की बैठक लेकर विवाह रोकने की जिम्मेदारी दी है।

- साथ ही टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। यदि ऐसा कोई मामले सामने आता है तो आप चाइल्ड लाइन के 1098 नंबर पर फोन करके सूचना दे सकते हैं। 


शहरी वार्डों में दो मामले सामने आए हैं 
- शहरी वार्डों में बाल विवाह के दो मामले सामने आए हैं। मौके पर पहुंचकर टीम ने बाल विवाह रुकवा दिया है। साथ ही परिजनों को समझाईश दी गई है।

अभिषेक त्रिपाठी, कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग