महिला उत्पीड़न रोकने के बारे में सुझाव दिए
सिटी रिपोर्टर| इक्फाई विवि, झारखंड परिसर में लैंगिक समानता संवेदीकरण पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें स्टूडेंट्स और कर्मचारियों ने अपने-अपने विचार साझा किए। इस मौके पर रश्मि साहा, सोशल एक्टिविस्ट और मुक्ति मिशन की फाउंडर गेस्ट ऑफ ऑनर थीं। प्रो अरविंद कुमार, रजिस्ट्रार ने अाज के समाज में महिलाओं के महत्व और लैंगिक समानता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। विवि के कुलपति प्रो ओआरएस राव ने कहा कि महिलाओं ने कई चुनौतियों के बावजूद विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने यौन उत्पीड़न को रोकने के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। धन्यवाद ज्ञापन डॉ श्वेता सिंह ने किया।