पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। 22 मई को वह 18 साल की हो जाएंगी और इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए मॉम गौरी ने पूरी तैयारी कर ली है। गौरी ने हाल ही में ट्विटर पर सुहाना का एक फोटो शेयर करते हुए ये इशारा कर दिया है कि वह इस मौके पर एक ग्रैंड पार्टी ऑर्गनाइज करने वाली हैं। गौरी ने लिखा,'Gearing up for a birthday bash...'आपको बता दें कि सुहाना लंदन में हायर स्टडी कर रही हैं। उनका जन्मदिन मुंबई में सेलिब्रेट होगा या फिर लंदन में,इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।
फिल्मों में करियर बनना चाहती हैं सुहाना...
शाहरुख खान ने बेटी के बारे में कहा था कि, सुहाना एक्ट्रेस बनना चाहती है। लेकिन वो पहले अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी। इसके बाद वो थिएटर करेंगी ताकि एक्टिंग की बारिकियां समझ सके। सुहाना अक्सर अपनी फ्रेंड्स के साथ पार्टी या मूवी डेट पर नजर आती रहती है। सुहाना ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.