पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. गर्मी की छुटि्टयों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए प्रमुख शहरों के बीच रेल प्रशासन स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इसी कड़ी में 20 अप्रैल से इंदौर से मुंबई के बीच 18 कोच की एक समर स्पेशल ट्रेन शुरू की जा रही है। यह ट्रेन इंदौर से मुंबई के बीच कुल 12 फेरे लगाएगी। इंदौर से यह प्रति शुक्रवार को रवाना होगी आैर वापसी में मुंबई से प्रति शनिवार को चलाई जाएगी।
- इंदौर से वर्तमान में दिल्ली और पटना के लिए समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके चलते मुंबई के लिए एक और समर स्पेशल ट्रेन शुरू करने जा रहा है। इंदौर-मुंबई सुपर फास्ट समर स्पेशल ट्रेन के लिए रिजर्वेशन भी बुधवार से शुरू हो गया है। इंदौर से यह ट्रेन 20 अप्रैल के बाद 27 और उसके बाद मई में 4, 11, 18 और 25 मई को चलेगी। यह ट्रेन इंदौर से शाम 4.50 बजे बांद्रा के लिए रवाना होगी अौर दूसरे दिन सुबह 7.35बजे बांद्रा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन प्रति शनिवार को दोपहर 1.20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4.10 बजे इंदौर आएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.