पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला हॉकी खिलाड़ी के गोल्ड मेडल चोरी

महिला हॉकी खिलाड़ी के गोल्ड मेडल चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नीरज सिन्हा

रांची से, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए

पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी और अभी भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच सुमराय टेटे के घर से दो सोने की चेन वाले गोल्ड मेडल और मोबाइल फ़ोन चोरी हो गए हैं.

उन्होंने रांची के जगन्नाथपुर थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है.

सुमराय टेटे भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान भी रहीं हैं.

\'ऐसी कल्पना नहीं की थी\'

बीबीसी से बात करते हुए उन्होंने कहा, \"सच पूछिए तो ऐसी घटना की उन्होंने कल्पना तक नहीं की थी.\"

उनका कहना है कि मेडल तो उन्होंने कई जीते हैं, लेकिन \'झारखंड रत्न\' के रूप में हासिल मेडल के चोरी हो जाने से वे हतप्रभ हैं.

\'झारखंड रत्न\' के रूप में साल 2007 में उन्हें ये गोल्ड मेडल मिले थे, जबकि दूसरा गोल्ड मेडल मेलबर्न में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में जीत के बाद सहारा इंडिया परिवार की ओर से दिया गया था.

खिलाड़ी की \'असली संपत्ति\'

इस घटना पर राष्ट्रीय चयन समिति की सदस्य और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति ने भी दुख जताया है.

उनका कहना है, \"मेडल ही तो किसी़ होनहार खिलाड़ी की असली संपत्ति और इज़्ज़त होती है. इस मामले में पुलिस को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए.\"

इस बीच स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक निशा मुर्मू ने कहा है कि इस घटना को अंजाम देने में कथित गुलगुलिया गैंग पर संदेह है.

पुलिस की छापेमारी

पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी भी की है, लेकिन फ़िलहाल सफलता नहीं मिली है.

इस मामले में जांच के लिए अलग से पुलिस की टीम भी बनाई जा रही है.

दो दिन पहले ही सुमराय दिल्ली से रांची लौटी थीं.

(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे फ़ेसबुक पन्ने पर भी आ सकते हैं और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)