सुनिधि ने रिश्तों पर आधारित गीत गाया
सुनिधि ने रिश्तों पर आधारित गीत गाया
सुनिधि ने एक बयान में कहा, \"\"मैंने अपने हर रिश्ते बेटी, पत्नी और दोस्त के जरिए एक साथ और प्यार का अनुभव किया है और जैसा कि मैंने मातृत्व में कदम रखा, मेरे जीवन में इन रिश्तों में से हर रिश्ता विकसित और मजबूत हुआ है।\"\"
उन्होंने कहा, \"\"मैं अपनी मां को अलग तरह से देखती हूं, मेरे पति मेरे साथी से कही बढ़कर हैं और एक मां के रूप में अपने बच्चे के साथ मैंने सबसे पवित्र रिश्ता पाया है।\"\"
सुनिधि ने स्टार प्लस चैनल के लिए गाना रिकॉर्ड किया है और जल्द ही इसका प्रसारण होगा।
इस गीत के लिए सुनिधि ने संगीतकार राम संपत और गीतकार स्वानंद किरकिरे के साथ सहभागिता की है।
--आईएएनएस