पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई. सनी लियोनी ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे अपनी बेटी निशा को अपनी जैकेट में छुपाए नजर आ रही हैं। सनी ने फोटो के साथ लिखा है, "मेरा वादा है कि मेरे दिल, मेरी आत्मा और मेरे शरीर का हर कतरा तुम्हे हर चीज और दुनिया के हर शैतान से बचाएगा। यहां तक मैं तुम्हारी हिफाजत के लिए अपनी जान तक दे दूंगी। शैतानों और बुरे लोगों के खिलाफ हर बच्चे को सुरक्षित महसूस करना चाहिए। अपने बच्चों को अपने करीब रखें। हर कीमत पर उनकी रक्षा करें।" कठुआ गैंगरेप के बाद बढ़ी सनी की चिंता...
- सनी का यह ट्वीट ऐसे मौके पर आया है, जब पूरा देश जम्मू के कठुआ में 8 साल की बच्ची से हुए गैंगरेप और मर्डर के बाद सहमा हुआ और गुस्से में है। इस वजह से यह समझा जा रहा है कि सनी ने इस घटना से आहत होने के बाद यह पोस्ट शेयर की है। बता दें कि निशा को सनी और देबियल ने जुलाई 2017 में महाराष्ट्र के लातूर से गोद लिया था। इसके लिए वे इससे भी दो साल पहले अप्लाई कर चुके थे।
दो बेटों की मां भी हैं सनी लियोनी
- बेटी के अलावा सनी और डेनियल के दो बेटे भी हैं। मार्च 2018 में सनी ने इस बात का अनाउंसमेंट किया था कि वे और डेनियल जुड़वां बेटों के पेरेंट्स बन गए हैं। खुशखबरी सुनाते हुए सनी ने लिखा था, "भगवान का प्लान!!21 जून 2017 वह दिन था,जब डेनियल और मैंने यह पाया कि कब ही समय में हमारे तीन बच्चे संभव हो सकते हैं। हमने प्लान किया और फैमिली बनाने की कोशिश की। कई सालों बाद अशार सिंह वेबर, नूह सिंह वेबर और निशा कौर वेबर के साथ हमारी फैमिली कंप्लीट हो गई है। हमारे बेटों का जन्म कुछ सप्ताह पहले हुआ है। लेकिन वे हमारे दिल और आंखों में सालों से जिंदा थे। भगवान ने हमारे लिए कुछ खास प्लान किया और हमें एक बड़ा परिवार दे दिया। अब हम तीन खूबसूरत बच्चों के प्राउड पेरेंट्स हैं। सभी के लिए सरप्राइज!" बेटों अशार और नूह का जन्म सेरेगेसी के जरिए हुआ।
पूरे किए शादी के 7 साल
- सनी लियोनी ने हाल ही में शादी की 7वीं एनिवर्सरी पर पति डेनियल वीबर के साथ फोटो शेयर की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- "7 साल पहले भगवान के सामने हमने एक-दूसरे को प्यार करने की कसम खाई थी। मैं आज तुम्हें (डेनियल) उस दिन (शादी वाला दिन) से भी ज्यादा प्यार करती हूं। आई लव यू डेनियल वीबर... शादी की सालगिरह मुबारक हो।" बता दें, ऐसा पहली बार है जब सनी और डेनियल की शादी की फोटो सामने आई।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं सनी लियोनी का ट्वीट, बच्चों और पति के साथ फोटोज...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.