मप्र में धूप भरी सुबह
मप्र में धूप भरी सुबह
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बौछार पड़ने की संभावना जताई है।
राज्य में रविवार सुबह से ही धूप खिली हुई है, मगर बीते 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हुई बारिश से धूप की चुभन कम है।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में बने चक्रवात की वजह से राज्य में बारिश हो रही है। वहीं आगामी 24 घंटों में भी कई स्थनों पर बारिश हो सकती है।
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23़ 8, ग्वालियर का 21़ 6 डिग्री और जबलपुर का 24़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 38़ 6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 39 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 37 डिग्री सेल्सियस रहा।
--आईएएनएस