पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hamirpur News Sunny Won The Brown Medal In Skiing In Gulmarg National Winter Games

गुलमर्ग नेशनल विंटर गेम्स में सन्नी ने स्कीइंग में जीता ब्राउंज मेडल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हमीरपुर| श्रीनगर के गुलमर्ग में चल रही नेशनल विंटर गेम्स में कांगू इलाके के चलैली बढ़ेडा गांव के सन्नी कुमार ने स्कीइंग में ब्रांउज मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। सन्नी सेना में 18 डोगरा रेजीमेंट में तैनात हैं। विदेशों में भी उन्होंने स्कीइंग में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। श्रीनगर के गुलमर्ग में 7 मार्च से शुरू हुई नेशनल विंटर गेम्स में उन्होंने स्कीइंग में कांस्य पदक जीता है। 2019 में मनाली में आयोजित स्कीइंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, 2012 में सोलंगनाला में हुई प्रतियोगिता में कांस्य और वर्ष 2011 में गुलमर्ग में ही आयोजित चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर प्रदेश और भारतीय सेना का नाम रोशन किया था। सन्नी फरवरी 2013 में ऑस्ट्रीया में आयोजित वर्ल्ड स्की चैंपियनशिप और मार्च 2018 में ईरान में आयोजित एशियन स्की चैंपियनशिप में भी भारत की तरफ से खेल चुके हैं। उनके पिता हंसराज भी सेना से हवलदार रिटायर्ड है। सन्नी के पिता हंसराज, माता स्वर्णा देवी, प|ी मीना को उनके मेडल जीतने की उपलब्धि पर नाज है।
खबरें और भी हैं...