पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंफ़िल्म स्टूडियो वार्नर ब्रदर्स ने इस ख़बर की पुष्टि की है कि सुपरमैन और बैटमैन की एक साथ आने वाली फिल्म अब बड़े परदे पर लगभग एक साल देरी से आएगी.
जुलाई 2015 में आने वाली सुपर हीरो सीरिज़ की ये फ़िल्म अब 6 मई 2016 तक दिखाई देंगी.
साल 2013 में आई फ़िल्म "मैन ऑफ़ स्टील" की अगली कड़ी के रूप में आने वाली अनाम फिल्म में बेन अफ़्लेक़ बैटमैन की भूमिका में और ब्रिटिश अभिनेता हेनरी कैवील सुपरमैन की भूमिका में दिखेंगे.
एक ख़बर के अनुसार अफ़्लेक़ के पैर में लगी चोट को इस देरी की वजह बताया जा रहा था, लेकिन स्टूडियो ने इसे ख़ारिज किया है.
इसके बजाय यह कहा जा रहा है कि रिलीज़ की तारीख को आगे इसलिए बढाया गया है ताकि फ़िल्म निर्माताओं को कहानी की जटिलता के अनुसार दृशयों को फिल्माने का मौका मिल सके.
गाल गाडोट फ़िल्म में वंडर वूमैन का किरदार निभा रही है.
वंडर वूमैन
हाल ही में इस फ़िल्म में "फ़ास्ट एंड द फ्यूरियस" की स्टार गाल गाडोट को तीसरे सुपर हीरो के रूप में शामिल किया गया है. गाल गाडोट फ़िल्म में वंडर वूमैन का किरदार निभाएंगी.
क्रिसमस से पहले एक अमेरीकन फ़ुटबॉल गेम के कुछ दृश्यों के फिल्मांकन के साथ ही फ़िल्म की शूटिंग शुरू हो गई थी.हालांकि, निर्देशक जैक स्नाइडर की वसंत से पहले इस फ़िल्म के मुख्य दृश्यों की शूटिंग करने की योजना नहीं है.
बैटमैन बनाम सुपरमैन ब्लॉकबस्टर का 2015 में नहीं आने का मतलब है कि गर्मियों में सिनेमाघरों में एवेंजर्स , टर्मिनेटर , जुरासिक पार्क और फ़ास्ट एंड द फ़्यूरियस श्रृंखला की अगली फ़िल्मों के बाढ़ से बचने की कोशिश की गई है.
जबकि सुपरमैन सीरिज़ की फिल्म रिलीज़ की तारीख़, हास्य पुस्तक पर आधारित अघोषित फ़िल्म के साथ पड़ रही थी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.