पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hamirpur News Support Of Rs 5100 Handed Over To Mid Day Meal Worker39s Daughter

मिड डे मील वर्कर की बेटी की शादी को सौंपी 5,100 रुपए की सहयोग राशि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गलोड़|पीटीएफ रिलीफ फंड कमेटी गलोड़ ने राजकीय प्राइमरी स्कूल हथ्रोल में कार्यरत मिड डे मील वर्कर कमलेश कुमारी की बेटी की शादी पर 5,100 रुपए की सहयोग राशि उन्हें सौंपी। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ गलोड़ के प्रधान मोहन शर्मा ने बताया कि गलोड़ के सभी शिक्षकों व अन्य कर्मचारी मिलकर हर महीने रिलीफ फंड इकट्ठा करते हैं और इस कमेटी का अध्यक्ष खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी ओंकार सिंह को बनाया गया है। सचिव का कार्यभार सुभाष चंद को सौंपा गया है। कमेटी के सभी सदस्यों ने उपरोक्त मिड डे मील वर्कर कमलेश कुमारी जो कि निर्धन परिवार से संबंध रखती है उसकी बेटी की शादी के लिए उन्हें यह राशि सौंपी। इस मौके प्रधान मोहन शर्मा, सुभाष चंद, ओंकार सिंह भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...