पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kharar News Supreme Court Will Go To Challenge The High Court39s Decision To Demolish The House

मकान गिराने के हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी जॉइंट एक्शन कमेटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुखना कैचमेंट एरिया के लिए कांसल व उसके आसपास बने सभी निर्माणों को 90 दिनों में गिराने के आदेशों पर हाईकोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसलों को चैलेंज करने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी की जा रही है।

कांसल में एरिया निवासियों ने मिलकर विधायक कंवर संधू की अगुवाई में जॉइंट एक्शन कमेटी कांसल का गठन किया गया था। इस कमेटी में अर्जुन सिंह कांसल, कृष्ण लाल, इकबाल सिंह सैणी, आदि शामिल किए गए हैं। इस ज्वाइंट एक्शन कमेटी की शनिवार को पहली मीटिंग खरड़ के कंवर संधू के निवास पर हुई। इसमें आगे की रणनीति तय करते हुए सर्व सहमति से फैसला लिया है कि हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने के लिए हमने सुप्रीम कोर्ट की शरण लेनी चाहिए। इसके लिए जॉइंट एक्शन कमेटी के चार एडवोकेट फैसला लेंगे कि कब तथा कौन सा सीनियर एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट के लिए जाएगा। विधायक कवंस संधू ने बताया कि हम जो भी प्रदर्शन या रैली करेंगे सभी शांतिपूर्ण ही की जाएगी। ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जो कानून के खिलाफ हो। सभी सदस्यों द्वारा सुखना कैचमेंट तथा वाइल्ड लाइफ सेंक्चुअरी के क्षेत्र में आ रहे पीड़ित और कांसल वासियों से सहयोग के लिए अपील की गई है।

खबरें और भी हैं...