पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसूरत। लिंबायत इलाके में दो बेटियों के पिता ने सुसाइड कर लिया। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। उनकी बड़ी बेटी की शादी 20 अप्रैल 2018 को ही हुई थी। पिता काफी समय से बीमार थे। इस बीमारी से तंग आकर उन्होंने अपने आप को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। तब छोटी बेटी आंगन में खेल रही थी…
यहां लिंबायत इलाके में शिवकृपा सोसायटी में 50 वर्षीय कृष्णा बोरी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते थे। उनकी बड़ी बेटी की शादी 20 अप्रैल को हुई थी। वे काफी समय से बीमार थे। अाखिर में घर के अन्य सदस्य अपने-अपने काम पर लगे थे। तब उन्होंने अपने कमरे को बंद कर फांसी लगा ली। जब उन्होंने यह कदम उठाया, तब उनकी पत्नी घर के कामकाज में लगी थी, और बेटी आंगन में खेल रही थी।
अचानक पड़ोसियों का ध्यान गया
कृष्णा ने जब खुद को फांसी लगाई, तब अचानक पड़ोसियों की नजर उन पर पड़ी, दरवाजा तोड़कर सब अंदर पहुंचे, तक तक काफी देर हो चुकी थी। तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई, पुलिस ने आकर अपनी कार्रवाई की। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर लिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.