पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसूरत। ब्याजखोरों से परेशान होकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ पी लिया। इलाज के लिए उसे तुरंत स्मीमेर में भर्ती करवाया गया, लेकिन वहां भी उसने तीसरी मंजिल से कूदने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षा गार्डों ने उसे बचा लिया। मानसिंक स्थिति ठीक नहीं है युवक की…
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार युवक को तीसरी मंजिल पर बने मेडिकल आईसीयू में एडमिट किया गया था। शुक्रवार को वह बिल्डिंग से कूदने जा रहा था, लेकिन उसके मेडिकल आईसीयू से निकलते समय गार्ड को शक हो गया और उसने उसे बचा लिया। डॉक्टरों का कहना है कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से उसे मानसिक विभाग में भेज दिया गया है। अमरोली रंगनगर निवासी 25 वर्षीय भरत विराडे ने गुरुवार को ब्याजखोरों की धमकी से परेशान होकर घर पर जहरीली दवा पी ली थी। परिजन उसे इलाज के लिए स्मीमेर अस्पताल लाए थे। हालत खराब होने के कारण उसे मेडिकल आईसीयू में एडमिट कर दिया गया था। युवक तीसरी मंजिल पर आईसीयू में भर्ती है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.