पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसूरत। कामरेज चार रास्ते के पास गोल्डन प्लाजा में शहर के गोल्डन उर्फ गौतम गोयाणी की रविवार की देर रात हत्या कर दी गई। इससे पुलिस सतर्क हो गई। मृतक प्रवीण तोगड़िया का पारिवारिक भतीजा था और 15 दिन पहले ही पेराल पर जेल से छूटा था। हत्या में 10 लोगों के होने की संभावना…
पुलिस सूत्रों के अनुसार गोल्डन उर्फ गौतम गोयाणी और किशन खोखरे महानगर पालिका के विपक्ष के नेता प्रफुल्ल भाई तोगड़िया के भाई भरत समेत तीन की नृशंस हत्या के आरोपी थे। कुछ दिन पहले ही गौतम पेरोल से जेल से रिहा हुआ था। कामरेज में उसकी हत्या कर दी गई। हत्या का कारण पता नहीं चल पाया है।
किशन खोखरे का नाम सामने आया
बताया गया है कि गोल्डन उर्फ गौेतम की हत्या में उसके ही दोस्त किशन खोखर का नाम सामने आया है। किशन ने अपने 10 साथियों के साथ रविवार की देर रात गोल्डन की हत्या कर दी। घटनास्थल पुलिस स्टेशन से केवल 50 मीटर ही दूर है। पुलिस अब इस हत्या के फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
गोल्डन के पिता की मौत कैदी के रूप में हुई थी
ट्रिपल मर्डर केस में शामिल गौतम, कोमल, गणेश गोयाणी, रामू, इमरान, मेहुल और भद्रेश को अरेस्ट कर लिया गया था। इसके बाद इन्हें सूरत की सब जेल में रखा गया था। इस दौरान मुख्य आरोपी गोल्डन के पिता गणेश गाेयाणी ने जेल में सीने में दर्द की शिकायत की थी। इससे उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तबीयत अधिक बिगड़ने के कारण उन्हें सूरत के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
एक परिवार के तीन आरोपी
वराछा के सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस में गौतम मुख्य आरोपी था। हत्या बहन कोमल गोयाणी के कारण की गई। पिता गणेश गोयाणी ने बेटे और बेटी के लिए गौतम के साथ मिलकर बालू हिरानी पर हमला किया था, जिसमें बालू हिरानी, भरत तोगड़िया समेत 3 की हत्या कर दी गई थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.